मिलावटी होने की आशंका में एक हजार किलोग्राम मावा एवं मिठाई जप्त। खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने की कार्रवाई।

इन्दोर।।

कलेक्टर श्री आशीष सिंह के निर्देशानुसार तथा अपर कलेक्टर श्री गौरव बैनल के मार्गदर्शन में इंदौर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा खाद्य पदार्थों के सघन जाँच की कार्रवाई लगातार जारी है। की जा रही है। इसी कड़ी में आज खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में मावा जप्त किया गया। बताया गया कि खाद्य सुरक्षा प्रशासन को सूचना प्राप्त हुई थी कि एक बस से ग्वालियर से मावा भरकर विक्रय हेतु इंदौर लाया जा रहा है। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम द्वारा उक्त बस को लगातार ट्रैक किया गया और तीन इमली बस स्टैंड पर उक्त बस की जाँच करने पर पाया कि बोरियों में मावा और मिठाई (हलवा एवं बर्फी ) रखा हुआ है। प्रारंभिक जाँच में उक्त खाद्य पदार्थ मिलावटी और अमानक स्तर के प्रतीत होने पर मावा, हलवा और बर्फी के कुल 09 नमूने लिए गए तथा लगभग 1000 किलोग्राम खाद्य पदार्थ को जब्त किया गया। सभी नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल की ओर भेजा जायेगा, जिनकी विश्लेषण रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जायेगी। खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा की जा रही कार्यवाही आगे भी सतत रूप से जारी रहेगी।

#JansamparkMP
#indore
#इंदौर
Department of Food, Civil Supplies & Protection – Madhya Pradesh
Food Safety and Standards Authority of India

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |