मुरैना की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, कई लोगों के दबे होने की आशंका, 2 शव बरामद मध्यप्रदेश By Shahzad Khan On Oct 19, 2024 278 मुरैना : मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जहां एक पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका हो गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि फैक्ट्री पूरी तरह से धराशाई हो गई। वहीं आस-पास के 4 से 5 मकानों में भी दरारें आ गई। बताया जा रहा है कि धमाका सिलेंडर फटने से हुआ है। हादसे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। अभी तक मलबे में से दो शव बरामद किए जा चुके हैं। धमाके के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। फिलहाल, राहत कार्य जारी है और मलबा हटाने का काम किया जा रहा है। मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : यूट्यूब- https://youtube.com/channel/UCZF8JMVuSpQVJwceqhyQB4A फेसबुक- https://www.facebook.com/malwaabhitak/ ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें : https://play.google.com/store/apps/details?id=app.malwaabhitak.smcws 278 Share