जम्मू-कश्मीर: कांग्रेस के बागी सतीश शर्मा ने निर्दलीय जीता चुनाव, अब उमर कैबिनेट में मिली जगह

कांग्रेस पार्टी के बागी विधायक सतीश शर्मा, जिन्होंने छंब विधानसभा सीट से निर्दलीय के रूप में बीजेपी के उम्मीदवार राजीव शर्मा को करीब 7,000 वोटों से हराया है, अब नेशनल कॉन्फ्रेंस की सरकार में शामिल हो गए हैं. उन्हें उमर अब्दुल्ला की नई कैबिनेट में शामिल किया गया है. शर्मा को मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की सरकार में जम्मू क्षेत्र का प्रतिनिधित्व सौंपा गया है. उनका यह कदम जम्मू के बीजेपी वाले इलाकों में महत्वपूर्ण माना जा रहा है. शर्मा जो जम्मू जिले में अकेले गैर-भाजपा विधायक हैं, का एनसी सरकार में शामिल होना छंब निर्वाचन क्षेत्र में उत्सव का कारण बन गया. उनके समर्थकों ने मिठाइयां बांटी, पटाखे फोड़े, और संगीत पर नाचते हुए खुशी जताई.

शपथ ग्रहण के बाद सतीश शर्मा ने कहा, “मैं मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का आभारी हूं कि उन्होंने जम्मू क्षेत्र को उचित प्रतिनिधित्व दिलाया और दोनों क्षेत्रों के बीच की खाई को पाटने का काम किया.” साथ ही उन्होंने राज्य के सबसे बड़े मुद्दों में से एक “राज्य का दर्जा” दोबारा पाने की दिशा में काम करने का वादा किया और कहा कि आने वाले दिनों में जनता की आवाज को सड़कों पर उठाने की जरूरत होगी.

कांग्रेस पार्टी छोड़ी

बता दें कि 42 साल के सतीश शर्मा ने कांग्रेस से टिकट न मिलने के बाद पार्टी छोड़ दी और निर्दलीय चुनाव लड़ा. उन्होंने भाजपा के उम्मीदवार राजीव शर्मा को 6,929 वोटों से हराकर अपनी जीत हासिल की. पूर्व डिप्टी सीएम और कांग्रेस के दिग्गज नेता तारा चंद, जिन्होंने तीन बार इस सीट पर जीत हासिल की थी, इस बार तीसरे नंबर पर रहे. शर्मा कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व सांसद मदन लाल शर्मा के बेटे हैं. वे भारतीय राजनीति से काफी लंबे समय से जुड़े हैं. उनके पिता मदन लाल जम्मू के पुंछ इलाके से दो बार सांसद और तीन बार विधायक के रूप में काम कर चुके हैं. उनके चाचा शाम लाल शर्मा फिलहाल बीजेपी विधायक हैं.

BJP गढ़ में गाड़ा झंडा

शर्मा ने बीजेपी के गढ़ में अपना झंडा गाड़ा है. इस लिहाज से उन्हें जम्मू-कश्मीर की राजनीति में एक महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखा जा रहा है. शर्मा के समर्थक कहते हैं कि वह जम्मू के पूरे इलाके का प्रतिनिधित्व करेंगे और विकास की नई धारा लेकर आएंगे. सतीश ने यूनिवर्सिटी ऑफ वेल्स से एमबीए और जम्मू यूनिवर्सिटी से एलएलबी की पढ़ाई की है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्णिया में रिश्तों का कत्ल! हैवान ससुर ने गर्भवती बहू से की दरिंदगी की कोशिश, फिर मार डाला; मुर्गी फॉर्म में छिपाया शव     |     मार्च में मई जैसी आग! दिल्ली में पारा 36°C के पार, राजस्थान-गुजरात में ‘लू’ का अलर्ट; पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई हलचल     |     ग्रेटर नोएडा में फिर मातम: 13वीं मंजिल से कूदी MBA छात्रा! सुसाइड से पहले रात को हुई थी ये बात; परिवार ने बयां किया खौफनाक मंजर     |     Youtuber Pushpendra Murder Case: दिल्ली में यूट्यूबर पुष्पेंद्र की हत्या, शरीर के गायब अंगों ने उलझाई गुत्थी; पुलिस को ऑर्गन तस्करी का शक?     |     LPG Crisis in Delhi: दिल्ली के मशहूर पंचम पुरीवाला में गैस संकट, मिडिल ईस्ट वार ने बिगाड़ा 178 साल पुराना स्वाद; मेनू में भारी कटौती     |     बिहार में ‘राज्यसभा’ का रण: 5 सीटें और 6 दावेदार! क्या ओवैसी बनेंगे तेजस्वी के लिए ‘संकटमोचक’ या NDA मारेगी बाजी? जानें 5वीं सीट का पूरा गणित     |     संभल में शाही इमाम पर ‘बुलडोजर’ का साया! कोर्ट ने ठोका 6.94 करोड़ का जुर्माना; मस्जिद-दरगाह और घर को ‘अवैध’ घोषित कर बेदखली का आदेश     |     पीलीभीत में कुदरत का करिश्मा! श्मशान ले जाते समय गड्ढे ने बचाई जान; एम्बुलेंस को लगा झटका और ‘ब्रेन डेड’ महिला को आ गया होश     |     गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार! चूहों की तरह लाइनों में लगे लोग, ऑनलाइन बुकिंग भी फेल; जानें क्यों आई ‘LPG’ की भारी किल्लत और क्या हैं नए नियम?     |     सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला! 12 साल से कोमा में थे हरीश राणा, अब मिलेगी ‘इच्छामृत्यु’; मौत की अर्जी पर अदालत ने लगाई मुहर     |