शाजापुर
—–
अनुविभागीय अधिकारी शुजालपुर श्रीमती अर्चना कुमारी ने बताया कि कृषि उपज मंडी समिति में किसान अपनी उपज विक्रय हेतु लेकर आ रहे है, किंतु मुख्य मार्ग पर व्यापारियों द्वारा अपनी दुकानों के आगे सामान जमा लेने के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। इस संबंध में आम जनता द्वारा और समाचार पत्रों के माध्यम से भी कार्यवाही के लिए बार-बार कहा जा रहा था।
किसानों एवं आमजन को आवागमन में हो रही दिक्कतों को देखते हुए राजस्व, नगर पालिका और पुलिस विभाग के संयुक्त अमले द्वारा आज शुजालपुर मंडी क्षेत्र के प्रमुख मार्गो से व्यापारियों द्वारा किए गए अस्थाई और स्थाई प्रकार के अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही प्रारंभ की गई है। अनुविभागीय अधिकारी ने बताया कि यह कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी। व्यापारी बंधुओं से पुनः अपील की गई है कि सड़क पर सामान रखकर यातायात बाधित ना करें।


Department of Urban Development & Housing MP
Department Of Revenue, Madhya Pradesh
Home Department of Madhya Pradesh
@followers
#JansamparkMP
#jansamparkshajapur
#madhyapradesh
#shajapur
#शाजापुर