MP में उपचुनाव की तारीखों का ऐलान, जानिए कब होगी Voting

भोपाल: मध्य प्रदेश से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। मध्य प्रदेश की 2 विधानसभा क्षेत्रों में उप चुनावों की तारीखों की घोषणा हो गई है। मध्य प्रदेश की 2 सीटों पर 13 नबंवर को चुनाव होंगे। आज इलेक्शन कमीशन ने इन तारीखों का ऐलान किया है। उपचुनाव की अधिसूचना 18 अक्टूबर को जारी हो जाएगी। 25 तारीख को नामांकन करने की अंतिम तारीख है। 30 अक्टूबर तक उम्मीदवार नाम वापस ले सकते हैं। 13 नवंबर को बुधनी और विजयपुर में वोटिंग होगी। वहीं, 23 नवंबर को नतीजे आएंगे।

2 सीटों पर होंगे उपचुनाव

बता दें कि जिन 2 सीटों पर उपचुनाव होने है वहां के विधायक अब सांसद बन गए हैं। उन्होंने विधानसभा सीटों से इस्तीफा दे दिया है। बुधनी से शिवराज सिंह चौहान और विजयपुर से रामनिवास रावत के इस्तीफे के बाद दोनों सीटें खाली हुई थी। शिवराज सिंह चौहान विदिशा से सांसद बने हैं वहीं, विजयपुर विधानसभा सीट रामनिवास रावत के कांग्रेस छोड़ने के बाद से खाली है। रावत अब बीजेपी में शामिल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि बीजेपी की तरफ से उनकी उम्मीदवारी तय है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

श्री हनुमान बालाजी मंदिर में 1999 से निभाई जा रही अन्नकूट परंपरा, सनातनी विनोद कुमार बिंदल ने दिया प्रकृति बचाने का संदेश     |     अहिल्यानगर में साईं भक्त की अनूठी श्रद्धा: शिरडी में बाबा को अर्पित की 91 लाख रुपये की सोने-चांदी की घड़ी, पहचान रखी गुप्त     |     उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों को मिले नए जिलाधिकारी     |     दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी: औसत AQI 349 के साथ हवा ‘बेहद खराब’, कई इलाकों में स्थिति गंभीर     |     कर्नाटक के कोडागु में दिल दहला देने वाली घटना: मां ने 8 महीने के मासूम को सूटकेस में बंद कर लगाया ताला, ऐसे बची जान     |     आंध्र प्रदेश के चित्तूर के बुजुर्ग दंपति ने पोती की जान बचाने के लिए ओडिशा में दी अपने प्राणों की आहुति, वैतरणी नदी में डूबे     |     तेलंगाना के विकाराबाद में दिल दहला देने वाली घटना: BCCI अंडर-19 क्रिकेटर नंदिनी ने की आत्महत्या, दो युवकों पर प्रताड़ना का आरोप     |     हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज की एफआईआर, गांधी परिवार पर की गई पोस्ट को लेकर बढ़ा विवाद     |     यूपी विधानसभा चुनाव 2027: मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय बड़ी बैठक, ब्रज क्षेत्र के सियासी समीकरण साधने की तैयारी     |     असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा: मिनी बस और ट्रक की टक्कर में 26 लोगों की मौत, 20 घायल     |