एयर इंडिया के विमान को उड़ाने की धमकी देने वाला निकला नाबालिग, पुलिस ने छत्तीसगढ़ से हिरासत में लिया

राजनांदगांव: एयर इंडिया के विमान को उड़ाने की धमकी देने वाले मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में आरोपी एक नाबालिग है और छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव के रहने वाले वाले कारोबारी का बेटा है। मुंबई पुलिस की विशेष 5 सदस्यीय टीम राजनांदगांव पहुंची है। टीम इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में राजनांदगांव पहुंची है। जहां 17 साल के नाबालिग समेत 4 नाबालिग संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है।

आपको बता दें कि सबसे पहले राजनांदगांव कोतवाली पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया और उन्हें पुराने रेस्ट हाउस में नजरबंद किया। जहां पर रायपुर की टीम ने लगातार पूछताछ की। रात को लगभग 3.30 बजे मुंबई व दिल्ली की टीम राजनांदगांव पहुंची और आरोपियों को अपने हिरासत में लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुई।

आपको बता दें कि नाबालिग आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक रिकार्ड दर्ज है लेकिन नाबालिग होने की वजह से वह कानून की आंखों में धूल झोंकने में कामयाब हो जाता है। जानकारी के अनुसार नाबालिग मोबाइल व कम्प्यूटर के माध्यम से एडिटिंग करने में मास्टरमाइंड है इसलिए वह भड़काऊ व आपत्तिजनक पोस्ट करते रहता है। आपको बता दें कि जिस रेस्ट हाउस में आरोपियों को नजरबंद किया गया था वहाँ किसी को भी आने जाने नहीं दिया गया यहाँ तक कि मीडिया से भी दूरी बनाकर रखी गई।

बता दें कि हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट के जरिए AI 119 मुंबई से न्यूयार्क जाने वाली एयर इंडिया के विमान में बम होने की बात कही गई थी। जिस वजह से दिल्ली एयरपोर्ट में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी। इसके बाद मुंबई पुलिस कमिश्नर ने विशेष जांच टीम बनाई थी। पूरी टीम की कमांड 2015 बैच के IPS मुंबई पुलिस के DCP मुंबई एयरपोर्ट मनीष कलवानिया कर रहे हैं। जांच में पाया गया कि ट्वीटर छत्तीसगढ़ के नाबालिग के एक्स अकाउंट से किया गया था।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |