सीहोर एवं इछावर में निर्मित नवीन अस्पताल भवनों का लोकार्पण कार्यक्रम 15 अक्टूबर को

इछावर।।

• केंद्रीय कृषि मंत्री, उप मुख्यमंत्री, राजस्व मंत्री तथा प्रभारी मंत्री सहित अनेक जनप्रतिनिधि होंगे कार्यक्रम में शामिल

इछावर में 50 बिस्तरीय सिविल अस्पताल भवन का लोकार्पण कार्यक्रम 15 अक्टूबर को दोपहर 03 बजे आयोजित है। इछावर में 50 बिस्तरीय सिविल अस्पताल के लोकार्पण कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल, राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, विमुक्त घुमंतु और अर्धघुमंतु कल्याण राज्यमंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमति कृष्णा गौर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रचना सुरेंद्रसिंह मेवाड़ा, इछावर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेखा जगदीश पटेल, इछावर नगर परिषद अध्यक्ष श्री देवेंद्र वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नगरिक शामिल होंगे।

जिला चिकित्सालय में 100 बिस्तरीय नवीन भवन एवं 50 बिस्तरीय क्रिटिकल केयर युनिट का लोकार्पण कार्यक्रम 15 अक्टूबर को दोपहर 04 बजे आयोजित है। लोकार्पण कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल, राजस्व मंत्री श्री करण सिहं वर्मा, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, विमुक्त घुमंतु और अर्धघुमंतु कल्याण राज्यमंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमति कृष्णा गौर, सांसद श्री आलोक शर्मा, विधायक श्री सुदेश राय, नपा अध्यक्ष श्री प्रिंस राठौर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित होंगे।

#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #sehore

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

थाना बेरछा पुलिस को मिली बड़ी सफलता चोरी करने वाली पारदी गैंग का किया गया पर्दाफाश सोने चांदी के जैवहरात बरामद कर चार आरोपीयों को किया गिरफ्तार     |     ऑपरेशन सिंदूर के बाद सैनिकों के बीच पहुंचे पीएम मोदी, आदमपुर एयरबेस पर की मुलाकात     |     ओवैसी को BJP की B-टीम बताने में जुटी RJD, बिहार में मुस्लिमों को साधने में जुटे लालू-तेजस्वी?     |     PM मोदी के खिलाफ लिखी आपत्तिजनक पोस्ट… उत्तराखंड पुलिस ने आरोपी सुलेमान को किया गिरफ्तार     |     लड़की के पेट में अचानक उठा दर्द, अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट देख परिजनों के पैरों तले खिसक गई जमीन… दादा की शर्मनाक करतूत का हुआ भंडाफोड़     |     ईसाई पति की मुस्लिम पत्नी को 27 साल पुराने सपने ने इतना सताया… लंदन से बांग्लादेश, फिर पहुंची काशी, बन गई हिंदू     |     जम्मू-कश्मीर के शोपियां में एनकाउंटर, सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेरा, 1 को किया ढेर     |     2 वाक्य बोलकर ही पीएम मोदी ने भारत से लेकर दुनिया के कोने-कोने में बैठे विरोधियों के एजेंडे कर दिए फेल     |     पंजाब में जहरीली शराब पीने से 14 लोगों की मौत, 15 की हालत नाजुक, बोल भी नहीं पा रहे     |     हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 घोषित, इन स्टेप्स में करें चेक     |