पॉलीटेक्निक कॉलेज पहुंचे कलेक्टर-किशोर कन्याल व एसपीवीरेंद्र जैन, निर्वाचन पूर्व तैयारियों के निर्देश

–
#श्योपुर/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री किशोर कुमार कन्याल द्वारा विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में उप निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए शासकीय पालीटेक्निक कॉलेज में निर्वाचन पूर्व तैयारियों के संबंध में अवलोकन किया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन, अपर कलेक्टर डॉ अनुज कुमार रोहतगी, एडिशनल एसपी श्री सतेन्द्र सिंह तोमर, एसडीएम श्री मनोज गढवाल, आरआई श्री अखिलेश शर्मा, इलेक्शन से श्री इरफान खान सहित पीडब्लयूडी अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल द्वारा पॉलीटेक्निक कॉलेज में उप चुनाव के मद्देनजर विभिन्न व्यवस्थाओ के संबंध में अवलोकन किया गया तथा स्टॉग रूम, मतगणना कक्ष, सामग्री वितरण स्थल, कमिश्निंग कक्ष आदि बनाये जाने के संबंध में अधिकारियों को तैयारियां करने के निर्देश दिये गये।

पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा इस अवसर पर स्टांगरूम बनाये जाने के लिए सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
–
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Chief Electoral Officer Madhya Pradesh
#JansamparkMP

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |