राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) श्री टेटवाल एवं सांसद श्री नागर ने पुलिस लाइन में किया शस्‍त्र पूजन

राजगढ 12 अक्टूबर, 2024
हमें शस्‍त्र और शास्‍त्र दोनों का अध्‍ययन एवं सम्‍मान करना चाहिए। शस्‍त्र पूजा हमें धर्म, कर्म और कर्तव्‍य का बोध कराती है। उक्‍त विचार मध्‍यप्रदेश शासन के तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार विभाग (स्‍वतंत्र प्रभार) सांसद श्री गौतम टेटवाल ने विजया दशमी पर के उपलक्ष्‍य में स्‍थानीय पुलिस लाइन में आयोजित शस्‍त्र पूजन के अवसर पर व्‍यक्‍त किया। सांसद श्री रोडमल नागर, जिला न्‍यायधीश श्री राजेश कुमार देवलिया, कलेक्‍टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री आदित्‍य मिश्रा, पूर्व विधायक श्री रघुनन्‍दन शर्मा सहित संभागीय जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद थे।
विजयादशमी के पावन पर्व पर परंपरा अनुसार पुलिस लाइन में शस्‍त्र पूजन करने के बाद श्री टेटवाल ने कहा कि प्रधान मंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी एवं मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आधुनिक भारत एवं आधुनिक मध्‍यप्रदेश में प्रदेश की पुलिस को आधुनिक हथियार, शस्‍त्र एवं अन्‍य संसाधन उपलब्‍ध कराने के दिशा में कार्य किए जा रहे हैं। विजयादशमी के पर्व पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं उन्‍होंने कहा कि आज बड़ा गौरव का दिन है, जब मध्‍यप्रदेश सरकार के द्वारा देवी अहिल्‍या बाई की जन्‍म जयंती के अवसर पर यह त्‍यौहार मनाया जा रहा है। उन्‍होंने कहा कि शस्‍त्रों का पूजन करने से हमें साधना एवं कर्तव्‍य की अनुभूति होती है। जिले में झगडा-नातरा प्रथा के उन्‍मूलन के लिए पुलिस विभाग द्वारा जागरूकता के लिए किया जा रहा कार्य सराहनीय है। इस अवसर पर सांसद श्री रोडमल नागर ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे प्रत्‍येक देवी देवता के हाथों में कोई न कोई शस्‍त्र है। शस्‍त्र समाज की दिशाओं को निर्धारित करते हैं। हमें शस्‍त्र और शास्‍त्र दोनों का अध्‍ययन, अनुसरण और सम्‍मान करना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि प्रत्‍येक घर में पूजा स्‍थल होना चाहिए। साथ ही हमें हमारी सांस्‍कृतिक धरोहरों का भी सम्‍मान करना चाहिए। उन्‍होंने विजयादशमी की शुभकमानाएं देते हुए कहा कि समाज का प्रत्‍येक परिवार आदर्श बने एवं धर्मानुकूल मर्यादाओं का पालन करे। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री आदित्‍य मिश्रा ने बताया कि पुलिस विभाग द्वारा जिले में झगडा-नातरा प्रथा के उन्‍मूलन के प्रति समाज में जागरूकता लाने के लिए नुक्‍कड़ नाटक के माध्‍यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। पुलिस विभाग का प्रयास है कि लोगों को इस कुप्रथा से बचाने के लिए जागरूक बनाया जाए। कार्यक्रम में झगडा-नातरा प्रथा के दुष्‍प्रभाव के प्रति जागरूकता लाने वाला नुक्‍कड़ नाटक भी प्रस्‍तुत किया गया। कार्यक्रम के उपरांत अतिथियों ने नुक्‍कड़ नाटक में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को प्रशंसा पत्र प्रदान किए। इसके साथ ही पुलिस विभाग में उत्‍कृष्‍ट कार्य करने वाले अधिकारियों को भी प्रशंसा पत्र अतिथियों द्वारा प्रदान किए गए। कार्यक्रम की शुरूआत कन्‍या पूजन कर की गई। इस अवसर पर अपर कलेक्‍टर श्री शिव प्रसाद मण्‍डराह, अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक श्री आलोक शर्मा, एसडीएम श्री रत्‍नेश श्रीवास्‍तव सहित पुलिस अधिकारी मौजूद थे।।
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |