चार्ज लेते ही कलेक्टर श्योपुर में श्री कन्याल ने ली पहली बैठक,कहा मन में सेवा की भावना हो, यह हमें ऊर्जा देती रहेंगी,

कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन आदि विभाग समन्वय से कार्य करें
पर्यटन को बढावा देने रोड कनेक्टीविटी को बेहतर बनाने के लिए काम करेंगे
–
#श्योपुर/नवागत कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित अधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक में अपनी प्राथमिकताएं और कार्य करने के तरीके बताते हुए कहा कि हम लोक सेवक है, लोगों की संतुष्टि के लिए एक साधक की तरह काम करते रहें, यही हमारे जीवन का उद्देश्य होना चाहिए, मन में सेवा की भावना हो जो हमें बेहतर से बेहतर करने के लिए हमेशा ऊर्जा देती रहेगी। सदैव आम लोगों को केन्द्रित रखते हुए कार्य किया जाये, सरकार की सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ उन्हें शत प्रतिशत मिलें, यही लोक कल्याणकारी राज्य का कॉन्सेप्ट है और विभागीय योजनाओं के माध्यम से आम लोगों के जीवन को आसान बनाने में हमारी उत्कृष्ट भूमिका एवं दायित्वों का निर्वहन करते हुए लोगों के कल्याण के लिए सदैव कार्य करते रहे। उन्होने कहा कि कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन आदि एलाइड विभागों को मिलकर काम करने की आवश्यकता है, इससे रोजगार के नये अवसर उपलब्ध होगे। उन्होने कहा कि इस दिशा में इन विभागों के समन्वय से काम किया जायेगा।

बैठक में डीएफओ श्री सीएस चौहान, डीएफओ कूनो श्री आर थिरूकुराल, सीईओ जिला पंचायत श्री अतेन्द्र सिंह गुर्जर, अपर कलेक्टर डॉ अनुज कुमार रोहतगी, एसडीएम श्योपुर श्री मनोज गढवाल, कराहल श्री बीएस श्रीवास्तव, डिप्टी कलेक्टर श्री संजय जैन एवं श्री वायएस तोमर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

नवागत कलेक्टर श्री किशोर कुमा कन्याल ने कहा कि कूनो नेशनल पार्क इस जिले की पहचान है, चीता प्रोजेक्ट के बाद इस जिले को अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। क्षेत्र में पर्यटन को बढावा देने के लिए रोड कनेक्टिविटी को ओर अधिक बेहतर बनाने के लिए कार्य किया जायेगा। उन्होने मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री सतीश मटसेनिया को निर्देश दिये कि शहर को स्वच्छ बनाने के लिए ड्राइव चलाई जाये तथा कल से ही मैन रोड पर विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया जायें, क्षतिग्रस्त डिवाइडर की मरम्मत कर रंग रोगन किया जायें। उन्होने कहा कि शहर के मैन रोड के हिस्से को प्राथमिकता के साथ सुदंर बनाने के लिए कार्य करें। उन्होने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि अपने-अपने कार्यालय और परिसर को स्वच्छ बनाये।

उन्होने सीएम हेल्पलाइन का निराकरण प्राथमिकता से किये जाने के निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतो का संतुष्टिपूर्ण निराकरण किया जायें। ऐसे विभाग जो सीएम हेल्पलाइन निराकरण में बेहतर प्रदर्शन करेंगे, उन्हें प्रतिमाह के प्रथम कार्य दिवस को आयोजित वंदेमातरम के सामुहिक गायन अवसर पर सम्मानित किया जायेगा। इसके साथ ही उन्होने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि अनुकंपा नियुक्ति से संबंधित कोई भी प्रकरण लंबित नही होना चाहिए। इस मामले में तत्काल कार्यवाही कर संबंधित पात्र व्यक्ति को नियुक्ति प्रदान की जाये।

अनुपस्थिति पर नोटिस जारी करने के निर्देश

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल द्वारा बैठक के दौरान अनुपस्थित हाउसिंग बोर्ड के संबंधित उपयंत्री को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि उनके द्वारा संबंधित विभागों की प्रतिदिन वर्चुअली माध्यम से बैठक की जायेगी।

प्रथम बैठक के दौरान ही सौपा अनुकंपा नियुक्ति का आदेश

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल द्वारा अनुकंपा नियुक्ति के मामले में अपनी धारणा स्पष्ट करने के बाद तत्काल ही श्री नितेश कुमार जाटव को सचिव पद पर अनुकंपा नियुक्ति का आदेश सौपा गया। श्री नितेश कुमार जाटव के पिता स्व. श्री ओमप्रकाश जाटव सचिव के पद पर जनपद पंचायत श्योपुर में पदस्थी के दौरान मृत्यु हो गई थी। इस मामले में श्री नितेश कुमार जाटव को सचिव के पद पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान करते हुए ग्राम पंचायत बहडावद में पदस्थ किया गया है।
–
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |