आस्था या अंधविश्वास! देवी को चढ़ाने के लिए युवक ने काटी गर्दन, अब जिंदगी और मौत से लड़ रहा जंग

पन्ना : आज माता के आखिरी नवरात्रि में देशभर में भक्ति की बयार बह रही है। लेकिन मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में एक युवक ने खौफनाक कदम उठाया। जहां धरमपुर थाना क्षेत्र के केवटपुर गांव में देवी मंदिर के स्थान पर एक युवक ने अपनी गर्दन काटकर देवी मंदिर में चढ़ाने की कोशिश की है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

आज नवरात्रि के नवमें दिन युवक ने गांव के विजयासन देवी मंदिर में अपना गला काट लिया। युवक का नाम राजकुमार यादव बताया जा रहा है।  युवक देवी मां के प्रति अटूट आस्था रखता था, इसलिए युवक ने हंसिये से अपना शीश काटकर देवी को अर्पित कर दिया।घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

धरमपुर थाना पुलिस ने तत्काल मौक़े पर पहुंचकर सूझबूझ का परिचय देते हुए घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजयगढ़ पहुंचाया। जहां घायल युवक का उपचार अनवरत जारी है और युवक की हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

श्री हनुमान बालाजी मंदिर में 1999 से निभाई जा रही अन्नकूट परंपरा, सनातनी विनोद कुमार बिंदल ने दिया प्रकृति बचाने का संदेश     |     अहिल्यानगर में साईं भक्त की अनूठी श्रद्धा: शिरडी में बाबा को अर्पित की 91 लाख रुपये की सोने-चांदी की घड़ी, पहचान रखी गुप्त     |     उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों को मिले नए जिलाधिकारी     |     दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी: औसत AQI 349 के साथ हवा ‘बेहद खराब’, कई इलाकों में स्थिति गंभीर     |     कर्नाटक के कोडागु में दिल दहला देने वाली घटना: मां ने 8 महीने के मासूम को सूटकेस में बंद कर लगाया ताला, ऐसे बची जान     |     आंध्र प्रदेश के चित्तूर के बुजुर्ग दंपति ने पोती की जान बचाने के लिए ओडिशा में दी अपने प्राणों की आहुति, वैतरणी नदी में डूबे     |     तेलंगाना के विकाराबाद में दिल दहला देने वाली घटना: BCCI अंडर-19 क्रिकेटर नंदिनी ने की आत्महत्या, दो युवकों पर प्रताड़ना का आरोप     |     हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज की एफआईआर, गांधी परिवार पर की गई पोस्ट को लेकर बढ़ा विवाद     |     यूपी विधानसभा चुनाव 2027: मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय बड़ी बैठक, ब्रज क्षेत्र के सियासी समीकरण साधने की तैयारी     |     असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा: मिनी बस और ट्रक की टक्कर में 26 लोगों की मौत, 20 घायल     |