कड़वे अनुभव रहे, अब किसी से गठबंधन नहीं… BSP के गिरते ग्राफ से निराश मायावती का बड़ा ऐलान

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के नतीजों में निराशाजनक परिणाम के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने बड़ा फैसला लिया है. मायावती ने शुक्रवार को ऐलान किया है कि बसपा आगे के चुनावों में किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी. इसके अलावा बीजेपी, एनडीए, कांग्रेस और इंडिया गठबंधन से दूरी पहले की तरह ही जारी रहेगी. मायावती ने कहा कि अब इधर-उधर में ध्यान भटकाना पार्टी के लिए अति-हानिकारक साबित हो सकते हैं.

मायावती ने एक्स पर एक के बाद एक कई पोस्ट करते हुए कहा कि यूपी सहित दूसरे राज्यों के चुनाव में भी बीएसपी का वोट गठबंधन की पार्टी को ट्रांसफर हो जाने, लेकिन उनका वोट बीएसपी को ट्रांसफर कराने की क्षमता उनमें नहीं होने के कारण अपेक्षित नतीजे नहीं मिलने से पार्टी कैडर को निराशा व उससे होने वाले मूवमेंट की हानि को बचाना जरूरी है.

हरियाणा में खाता तक नहीं खोल पाई बीएसपी

इस बार के हरियाणा विधानसभा चुनाव में मायावती की अगुवाई वाली बीएसपी का अभय चौटाला की आईएनएलडी के साथ गठबंधन था. हरियाणा की 90 सीटों में से 37 सीटों पर बीएसपी ने अपने उम्मीदवार उतारे थे जबकि बाकी पर आईएनएलडी के कैंडिडेट थे. बड़े स्तर पर चुनाव लड़ने के बाद भी केवल आईएनएलडी का ही खाता खुला और उसके हिस्से 2 सीटें आईं. 37 सीटों पर मैदान में होने के बाद भी बसपा के हाथ एक भी सीट नहीं लगी. इससे पहले पंजाब के चुनाव में भी बीएसपी को नुकसान उठाना पड़ा था.

चुनावों को लेकर समीक्षा बैठक के बाद ऐलान

चुनावों में निराशाजनक प्रदर्शन को लेकर बीएसपी की आज समीक्षा बैठक हुई. इस बैठक के बाद मायावती ने आगे चुनाव में क्षेत्रीय पार्टियों से गठबंधन नहीं करने का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि बीएसपी अलग-अलग पार्टियों और संगठनों व उनके स्वार्थी नेताओं को जोड़ने के लिए नहीं बल्कि बहुजन समाज के विभिन्न अंगों को आपसी भाईचारा व सहयोग के बल पर संगठित होकर राजनीतिक शक्ति बनाने व उनको शासक वर्ग बनाने का आंदोलन है. इसलिए अब इधर-उधर ध्यान भटकाना बहुत ज्यादा हानिकारक है.

‘कमजोर करने की चौतरफा कोशिश’

इसके साथ-साथ यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने इशारों ही इशारों में कुछ क्षेत्रीय पार्टियों पर निशाना भी साधा. उन्होंने बसपा को देश की एकमात्र प्रतिष्ठित अम्बेडकरवादी पार्टी करार देते हुए कहा बीएसपी व उसके आत्मसम्मान व स्वाभिमान मूवमेंट के कारवां को हर प्रकार से कमजोर करने की चौतरफा कोशिश की जा रही है. ऐसी स्थिति में अपना उद्धार स्वयं करने योग्य व शासक वर्ग बनाने की प्रक्रिया पहले की ही तरह जारी रखनी जरूरी है.

नवंबर में महाराष्ट्र में होने वाले हैं चुनाव

मायावती के इस फैसले का असर महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव पर पड़ेगा. राज्य में अगले महीने विधानसभा के चुनाव है. बसपा सुप्रीमो के इस ऐलान के बाद अब यह तय हो गया है कि पार्टी महाराष्ट्र में अकेले मैदान में उतरेगी. हालांकि, चुनाव कितने सीटों पर लड़ेगी इसे लेकर अभी तक फैसला नहीं हुआ है, लेकिन सियासी गलियारों में चर्चा है कि बसपा इस बार महाराष्ट्र की सभी सीटों पर किस्मत आजमा सकती है. राज्य में ऐसी कई सीटें हैं जहां पर बसपा की पकड़ काफी मजबूत मानी जाती है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |