उज्जैन में पूर्व कांग्रेस पार्षद की गोली मारकर हत्या,पत्नी-छोटा बेटा हिरासत में, बड़ा बेटा फरार,परिजन ने प्रॉपर्टी विवाद को बताया वजह
उज्जैन में कांग्रेस नेता और पूर्व पार्षद हाजी कलीम खान उर्फ गुड्डू (60) की शुक्रवार सुबह 5 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने नीलगंगा थाना क्षेत्र की वजीर पार्क कॉलोनी स्थित घर में घुसकर गुड्डू को चार से ज्यादा गोलियां मारीं।
परिजन ने गुड्डू की हत्या का आरोप उनकी पत्नी और दो बेटों पर लगाया है। हत्याकांड को अंजाम देने के पीछे प्रॉपर्टी विवाद को वजह बताया है।
गुड्डू पर बीती 4 अक्टूबर को भी मॉर्निंग वॉक के दौरान जानलेवा हमला हुआ था। कार से आए हमलवारों ने उन पर पिस्टल से तीन फायर किए थे।