समझाइश देकर शहर के यातायात को कराया जा रहा है बेहतर। कलेक्टर श्री आशीष सिंह द्वारा बीट वार नियुक्त अधिकारियों के दल द्वारा भ्रमण कर की जा रही है कार्रवाई।

इंदौर

कलेक्टर श्री आशीष सिंह द्वारा इंदौर शहर के यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के संबंध में बीट वार व्यवस्था बनाई गई है। इसके तहत बीट वार दल बनाए गए हैं। यह दल अपने-अपने क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर रहे हैं। इनके द्वारा दुकानदारों और अन्य को समझाइश दी जा रही है कि वह पार्किंग व्यवस्था को बेहतर बनाएं। अपनी दुकानों का सामान फुटपाथ पर नहीं रखें और किसी भी तरह का अतिक्रमण सड़क और फुटपाथ पर नहीं करें। उन्हें हिदायत दी जा रही है कि वह यातायात सुधार में सहयोग करें। अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बीट वार नियुक्त अधिकारियों के दल द्वारा बुधवार को इंदौर शहर के जोन-7 अंतर्गत मेघदूत चौराहे से स्कीम नंबर 54 चौराहे तक और जोन-17 अन्तर्गत अरविंदो हॉस्पिटल काकाश्री पेट्रोल पंप चौराहा से दीपमाला ढाबा तक दुकानदारों और रहवासियों को यातायात सुधार में सहयोग करने हेतु समझाइश दी गई।
इसी तरह दल द्वारा रणजीत हनुमान मंदिर के सामने से नरेंद्र तिवारी मार्ग पर सड़क व फुटपाथ से रहवासी व व्यापारियों को समझाइश दी गई है। इस दौरान एसडीएम सुश्री सीमा मोर्य व यातायात पुलिस के एसीपी श्री नरेश अन्नोटिया, जोन क्रमांक 15 के अधिकारी श्री नदीम खान, नगर निगम के श्री सर्वेश जोशी, श्री आयुष तिवारी, यातायात विभाग के सुबेदार मोहीनी गोयल व अमृत सिंह गोखले मौजूद थे।

#jansamparkmp
#indore
#trafficmanagement

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |