कलेक्ट्रेट में 08 सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को पीपीओ का वितरण

शाजापुर
—–
माह सितम्बर में सेवानिवृत्त हुए 08 शासकीय सेवकों को आज समारोहपूर्वक पीपीओ वितरित किये गये। इस अवसर पर कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने सेवानिवृत्त हुए शासकीय सेवकों का शाल एवं श्रीफल से सम्मान किया। कलेक्टर सुश्री बाफना ने सेवानिवृत्त हुए सभी शासकीय सेवकों को स्वस्थ्य रहने एवं खुश रहने की शुभकमानाएं दी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री बीएस सोलंकी, वरिष्ठ जिला कोषालय अधिकारी एवं जिला पेंशन अधिकारी श्री जीएल गुवाटिया, सहायक कोषालय अधिकारी श्री प्रशांत यादव, सहायक पेंशन अधिकारी श्री किशोर पाटीदार सहित सेवानिवृत्त हुए शासकीय सेवक एवं उनके परिजन व विभागीय शासकीय सेवकगण उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि माह सितम्बर में कुल 11 शासकीय सेवक सेवानिवृत्त हुए हैं, जिनमें से 08 के पीपीओ जारी हुए हैं, शेष 03 शासकीय सेवकों के प्रकरण कार्यालय प्रमुखों के यहां लंबित हैं। सेवानिवृत्त होने वाले शासकीय सेवकों में आज श्री सत्यनारायण सोलंकी, श्री जिनेशचन्द्र जैन, श्रीमती सीमा लाल, श्री भैरूलाल चौधरी, श्री जयराम नाथ, श्री मुकेश परिहार, श्री ओमप्रकाश परमार एवं श्री विनोद कुमार शर्मा को शॉल-श्रीफल एवं पुष्पहार से सम्मानित कर पीपीओ भेंट किये गये।

Department of Finance, Madhya Pradesh
PRO Jansampark Shajapur

#PPO
#JansamparkMP
#collectorshajapur
#शाजापुर
#shajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |