किसानों को समय पर उर्वरक मिले उन्हें उर्वरक प्राप्त करने में किसी प्रकार की समस्या या परेशानी न हो- कलेक्टर सुश्री बाफना

शाजापुर
—–
किसानों को समय पर उर्वरक मिले, उन्हें उर्वरक प्राप्त करने में किसी प्रकार की समस्या या परेशानी न हो। उक्त निर्देश कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने आज रासायनिक उर्वरकों की उपलब्धता एवं वितरण की समीक्षा के दौरान दिये।

कलेक्टर सुश्री बाफना ने उर्वरकों के भण्डारण एवं उपलब्धता की प्रतिदिन मॉनिटरिंग करने के लिए जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित के सीईओ श्री विशेष श्रीवास्तव को निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने कहा कि वे समितियों का भी समय-समय पर निरीक्षण करें। उर्वरक वितरण में समितियों एवं निजी क्षेत्र से अधिक मूल्य पर उर्वरकों का विक्रय या भण्डार होने के बाद भी उर्वरक नहीं देने आदि जैसे गड़बड़ियां नहीं हों, शिकायत प्राप्त होने पर कार्रवाई की जायेगी। उर्वरकों के साथ किसानों को अनिवार्यत: अन्य सामग्री नहीं दें, इसे स्वैच्छिक रखें। किसानों की यदि मर्जी हो तो ही उन्हें उर्वरकों के साथ अन्य सामग्री का विक्रय करें। प्रतिदिन के स्टॉक की जानकारी प्रतिष्ठान एवं समितियों के सूचना बोर्ड पर प्रदर्शित करें। सोसायटियों एवं निजी क्षेत्र के व्यवसायियों का वाट्सएप्प ग्रुप बनाकर उसमें कलेक्टर एवं एडीएम को जोड़े। जिले में डीएपी उर्वरक मांग अनुरूप प्राप्त नहीं हो रहा है, इसके विकल्प के रूप में एनपीके प्राप्त हो रहा है। अधिक से अधिक किसानों को एनपीके उपयोगिता के बारे में बताएं।

रेक से प्राप्त होने वाले उर्वरकों का वितरण 70:30 के अनुपात में क्रमश: समितियों एवं निजी क्षेत्र में करें। निजी क्षेत्र के स्टॉक की सतत मॉनिटरिंग करना आवश्यक है। उपलब्ध स्टॉक की जानकारी का प्रतिदिन प्रचार-प्रसार भी कराएं।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री बीएस सोलंकी, उपसंचालक कृषि श्री केएस यादव, पशु चिकित्सा डॉ. प्रशांत महाडिक, उद्यानिकी श्री मनीष चौहान, सहकारिता उपायुक्त श्री ओपी गुप्ता, सीईओ सीसीबी श्री विशेष श्रीवास्तव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं समितियों के प्रबंधक व निजी क्षेत्र के व्यवसायी भी उपस्थित थे।

Department of Agriculture, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

#JansamparkMP
#collectorshajapur
#MadhyaPradesh
#shajapur
#शाजापुर

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |