महाकाल में घूम रही थी संदिग्ध महिला, हाथ में थे उर्दू में छपे स्टीकर, पूछताछ में निकला अजमेर कनेक्शन

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित श्री महाकाल महालोक में बुधवार को सुरक्षाकर्मियों ने एक संदिग्ध महिला को पकड़ा। उसके पास से उर्दू में छपे स्टीकर, एक किताब व पांच आधार कार्ड व कुछ सामान मिला था। जांच में सामने आया कि महिला शाजापुर के अकोदिया की निवासी है और मानसिक रूप से बीमार है। पुलिस ने उसे वन स्टाप सेंटर भेज दिया है।

महाकाल टीआई नरेंद्र परिहार (Mahakal Police) ने बताया कि बुधवार सुबह श्री महाकाल महालोक में एक संदिग्ध महिला को घूमते हुए पकड़ा था। उसके पास मिली थैली में पांच आधार कार्ड भी बरामद किए गए थे। इसमें रुखसार नाम लिखा था।

अजमेर गई थी, वहीं सड़क पर मिले थे आधार

  • महिला खुद का नाम मंजू परमार निवासी अकोदिया शाजापुर बता रही थी। इस पर अकोदिया पुलिस से चर्चा की गई तो वहां से पता चला कि महिला मानसिक बीमार है।
  • उसका नाम आशा उर्फ अंजली उर्फ अंजू परमार है। उसका भाई मजदूरी करता है। बहन की काफी सालों पूर्व शादी हो चुकी है।
  • आशा गंभीर बीमारी से भी ग्रसित है। वह मंदिर, दरगाह घूमती रहती है। कुछ समय पूर्व अजमेर गई थी। वहां से उसे सड़क पर पड़े आधार कार्ड मिले थे।
  • उन्हीं आधार कार्ड को उसने अपनी थैली में रख लिए थे। वहीं उर्दू में छपी एक किताब व स्टीकर भी अजमेर से ही लाई थी। पुलिस ने उसे वन स्टाप सेंटर भेज दिया है।

इंदौर से उज्जैन आकर चेन स्नेचिंग करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

उज्जैन से ही जुड़े एक अन्य घटनाक्रम में पुलिस ने इंदौर से उज्जैन आकर चेन स्नेचिंग करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों बदमाशों ने 2 अगस्त 2023 को मालनवासा में एक महिला के गले से सोने की चेन खींच ली थी। इसके अलावा 11 सितंबर को नृसिंह घाट क्षेत्र में चेन्नई से आई महिला के गले से चेन चोरी की थी।

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान की थी। एक आरोपित के खिलाफ इंदौर में 42 केस दर्ज है, जबकि दूसरे पर नौ मामले दर्ज है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

श्री हनुमान बालाजी मंदिर में 1999 से निभाई जा रही अन्नकूट परंपरा, सनातनी विनोद कुमार बिंदल ने दिया प्रकृति बचाने का संदेश     |     अहिल्यानगर में साईं भक्त की अनूठी श्रद्धा: शिरडी में बाबा को अर्पित की 91 लाख रुपये की सोने-चांदी की घड़ी, पहचान रखी गुप्त     |     उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों को मिले नए जिलाधिकारी     |     दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी: औसत AQI 349 के साथ हवा ‘बेहद खराब’, कई इलाकों में स्थिति गंभीर     |     कर्नाटक के कोडागु में दिल दहला देने वाली घटना: मां ने 8 महीने के मासूम को सूटकेस में बंद कर लगाया ताला, ऐसे बची जान     |     आंध्र प्रदेश के चित्तूर के बुजुर्ग दंपति ने पोती की जान बचाने के लिए ओडिशा में दी अपने प्राणों की आहुति, वैतरणी नदी में डूबे     |     तेलंगाना के विकाराबाद में दिल दहला देने वाली घटना: BCCI अंडर-19 क्रिकेटर नंदिनी ने की आत्महत्या, दो युवकों पर प्रताड़ना का आरोप     |     हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज की एफआईआर, गांधी परिवार पर की गई पोस्ट को लेकर बढ़ा विवाद     |     यूपी विधानसभा चुनाव 2027: मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय बड़ी बैठक, ब्रज क्षेत्र के सियासी समीकरण साधने की तैयारी     |     असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा: मिनी बस और ट्रक की टक्कर में 26 लोगों की मौत, 20 घायल     |