लायंस क्लब मक्सी ने सेवा सप्ताह के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किए

अंतर्राष्ट्रीय समाजसेवी संस्था लायंस क्लब मक्सी के द्वारा चलाए जा रहे सेवा सप्ताह के अंतर्गत सेवा गतिविधियों का आयोजन क्लब के अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह सिंगर उर्फ ललन भैया के नेतृत्व में किया जिसके अंतर्गत कन्या स्कूल में छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए वही नगर परिषद मक्सी के कर्मचारियों का सम्मान किया इसके अतिरिक्त तिलक स्कूल में बच्चों की आंखों की जांच कराई

*लायंस क्लब मक्सी ने बालिकाओं को आत्मसुरक्षा की दी ट्रेनिंग*👇
लायंस क्लब मक्सी ने सेवा सप्ताह के अंतर्गत जो 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक हर साल मनाया जाता है, इस वर्ष शासकीय कन्या स्कूल की छात्राओं को आत्म सुरक्षा की ट्रेनिंग देने का आयोजन किया। यह ट्रेनिंग मक्सी की प्रसिद्ध कराटे ट्रेनर एवं कराटे की नेशनल प्लेयर,तेजस्विनी मेहता द्वारा दी गई। उन्होंने सभी छात्राओं को अलग अलग तरीके से अपना बचाव करना सिखाया और जरूरत पड़ने पर किस तरह से अपने शत्रुओं का डटकर मुकाबला करना चाहिए वो सिखाया। सचिव लायन मयंक काबरा ने सभी बालिकाओं को, ट्रेनर तेजस्विनी मेहता को और शासकीय कन्या स्कूल के सर पी एस देठलिया को धन्यवाद दिया।

👇👇
*लायंस क्लब मक्सी ने सफाई कर्मचारियों का किया सम्मान*
लायंस क्लब मक्सी ने सेवा सप्ताह के अंतर्गत जो 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक हर साल मनाया जाता है, इस साल भी लायंस क्लब मक्सी के सदस्यों द्वारा मक्सी नगर पालिका के सभी सफाई कर्मचारियों का सम्मान तिलक लगाकर, माला पहनाकर और उन्हें गमछा ओढ़ाकर किया। सचिव लायन मयंक काबरा ने मक्सी नगर को साफ रखने और अच्छे से सफाई करने पर सभी सफाई कर्मचारियों को धन्यवाद दिया और आभार व्यक्त किया। लायंस क्लब मक्सी के प्रथम उपाध्यक्ष लायन राम प्रसाद पाटीदार, सचिव मयंक काबरा के साथ वरिष्ठ लायन ओम प्रकाश शर्मा, लायन प्रकाश भावसार उपस्थित थे।

👇👇
*लायंस क्लब मक्सी ने शासकीय कन्या स्कूल की छात्राओं का निशुल्क नेत्र परीक्षण करवाया*
लायंस क्लब मक्सी ने सेवा सप्ताह के अंतर्गत जो 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक हर साल मनाया जाता है, शासकीय कन्या स्कूल की छात्राओं का निशुल्क नेत्र परीक्षण मुरलीधर कृपा हॉस्पिटल में ले जाकर करवाया। लायंस क्लब मक्सी द्वारा नेत्र परीक्षण के बाद छात्राओं को चश्मा बनवाकर देना और आई ड्रॉप का भी वितरण किया जाएगा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |