मक्सी। कोल्पिंग कॉन्वेंट स्कूल कनासिया के 2022-23 बेच के NCC केडेट तथा राज्य स्तरीय खिलाड़ी रहे एक होनहार विद्यार्थी कुलदीप सिंह चन्द्रवंशी का चयन भारतीय थल सेना में हुआ। इस खुशी के मौके पर कोल्पिंग परिवार द्वारा कुलदीप का विद्यालय में बुलाकर भव्य स्वागत किया गया। कुलदीप ने बताया कि NCC केडेट और एक खिलाड़ी होने का उसे सेना चयन प्रक्रिया में बहुत लाभ मिला। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या सिस्टर लिटील फ्लावर ने विद्यालय की पूर्व प्राचार्या सिस्टर जेन्सी को याद करते हुए कोल्पिंग परिवार की ओर से कुलदीप को सम्मानित किया व पिछले 15 वर्षो में जो भी ज्ञान, विज्ञान, एकता , अनुशासन विद्यालय से कुलदीप को प्राप्त हुआ उसका उपयोग देशहित में सदैव करने की हिदायत दी। कार्यक्रम में विद्यालय की उप प्राचार्या सिस्टर ब्रुबी, खाता प्रभारी सिस्टर शीजी, एन. सी.सी. ए. एन. ओ. तालिब हुसैन, क्रीड़ा प्रशिक्षक योगेंद्र चन्द्रवंशी, स्टाफ प्रतिनिधि धीरज कुमार मण्डलोई, समस्त शिक्षक/शिक्षिकाएं, गैर- शिक्षण कर्मचारी एवं समस्त विद्यार्थी उपस्थित रहे तथा सभी ने बधाइयाँ दी।





