भतीजा-पत्नी-बेटा और बेटी… सपा की पहली लिस्ट में सिर्फ फैमिली को ही तरजीह!

हरियाणा चुनाव के नतीजे आने के अगले ही दिन समाजवादी पार्टी (सपा) ने अपने 6 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है. करहल, सीसामऊ, मझवां, फूलपुर, कटेहरी और मिल्कीपुर सीट पर प्रत्याशी उतार दिए गए हैं. उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए सपा की ओर से जारी इस लिस्ट में सिर्फ फैमिली को तरजीह दी गई है. कहीं पर भतीजे को चुनावी मैदान में उतारा गया है तो कहीं पत्नी को. साथ ही बेटे और बेटी को भी चुनाव लड़ाया जा रहा है.

शुरुआत करहल से करते हैं. यह सीट सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के कन्नौज से सांसद बनने की वजह से खाली हुई है. इस सीट पर अखिलेश ने अपने भतीजे तेज प्रताप यादव को टिकट दिया है. मैनपुरी से सांसद रह चुके तेज प्रताप यादव की एक पहचान यह भी है कि वह लालू प्रसाद यादव के दामाद हैं. लोकसभा चुनाव के दौरान तेज प्रताप यादव भी किसी भी सीट से टिकट चाह रहे थे लेकिन अखिलेश ने उन्हें टिकट नहीं दिया था. अब वह विधायकी लड़ेंगे.

सीसामऊ सीट से नसीम सोलंकी

वहीं, सीसामऊ सीट से सपा ने पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की पत्नी नसीम सोलंकी को प्रत्याशी बनाया है. सीसामऊ सीट से लगातार तीन बार विधायक रहे इरफान सोलंकी को कई मामलों में सजा मिली हुई है. इस वजह से वह अयोग्य करार दिए गए थे. अब उनकी पत्नी नसीम सोलंकी के कंधों पर परिवार की राजनीतिक विरासत को बढ़ाने का जिम्मा दिया गया है. पिछले दिनों ही नसीम सोलंकी ने सीसामऊ में अपने चुनावी कैंपेन की शुरुआत कर दी थी.

पूर्व सांसद रमेश बिंद की बेटी

मझवां सीट से सपा ने डॉ. ज्योति बिंद को प्रत्याशी बनाया गया है. ज्योति बिंद की पहचान यह है कि वह पूर्व सांसद रमेश बिंद की बेटी हैं, जो कि मझवां सीट से तीन बार विधायक भी रहे हैं. रमेश बिंद ने लोकसभा चुनाव के दौरान ही पाला बदला था और वह सपा के टिकट पर मिर्जापुर से चुनाव लड़े थे, लेकिन हार गए थे. ज्योति बिंद पेशे से डॉक्टर हैं और मुंबई में रहती हैं. बताया जाता है कि रमेश बिंद ने मिर्जापुर में अपनी बेटी ज्योति के नाम पर एक हॉस्पिटल भी खोला है.

कटेहरी सीट से शोभावती वर्मा

कटेहरी सीट लालजी वर्मा के सांसद बनने की वजह से खाली हुई थी. यहां से सपा ने सांसद लालजी वर्मा की पत्नी शोभावती वर्मा को टिकट दिया है. इस सीट से कई दावेदार थे, लेकिन लालजी वर्मा ने अपनी परिवार के किसी भी सदस्य को टिकट देने का वीटो लगा दिया था. शोभावती वर्मा लंबे समय से जनता के बीच में जुड़ी हैं. शोभावती वर्मा दो बार जिला पंचायत सदस्य रह चुकी हैं और अंबेडकरनगर की जिला पंचायत अध्यक्ष भी रही हैं.

सबसे चर्चित सीट मिल्कीपुर

10 सीटों में से सबसे अधिक चर्चित मिल्कीपुर सीट पर भी सपा ने प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है. इस सीट से अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को चुनावी मैदान में उतारा गया है. अयोध्या से चुनाव जीतने की वजह से अवधेश प्रसाद, सपा के पोस्टर बॉय बन गए हैं और सपा की कोशिश है कि एक बार फिर अवधेश प्रसाद के जरिए बीजेपी को अयोध्या में पटखनी दी जाए. हालांकि, मिल्कीपुर की लड़ाई सपा के लिए सबसे कठिन नजर आ रही है.

इन सीटों पर उतारे प्रत्याशी

वहीं सपा ने फूलपुर सीट से मुस्तफा सिद्दीकी को अपना प्रत्याशी बनाया है. प्रतापपुर से विधायक रह चुके मुस्तफा सिद्दीकी को 2022 में भी सपा ने फूलपुर से प्रत्याशी बनाया था, लेकिन वह 3 हजार से कम वोटों से चुनाव हार गए थे. पांच महीने पहले ही मुस्तफा सिद्दीकी के बेटे का इंतकाल हो गया था. उनको सांत्वना देने खुद अखिलेश यादव पहुंचे थे. फिलहाल, सपा ने चार सीटों कुंदरकी, खैर, गाजियाबाद और मीरापुर सीट पर प्रत्याशी का ऐलान नहीं किया है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |