मल्लिका शेरावत को कह दिया मलाइका, वो बोलीं: अरे, इसका कान खींचो!

मल्लिका शेरावत अब फिल्मों में कम काम करती हैं या यूं कहें कि उन्हें अच्छे काम नहीं मिलते. वो फिलहाल 11 अक्टूबर को रिलीज होने वाली फिल्म ‘विकी विद्या का वो वाला वीडियो’ में नजर आने वाली हैं. ऐसे में वो चर्चा में हैं, तो पैप्स भी उन्हें स्पॉट करने पहुंच जाते हैं. पर इस बार मामला थोड़ा गड़बड़ हो गया, और मल्लिका को गुस्सा आ गया. हालांकि ये प्यार से दिखाया गया गुस्सा था.

दरअसल सेलिब्रिटी स्पॉटिंग वाले वीडियोज में हम पैपराजी की कॉमेंट्री सुनते रहते हैं. वो कुछ न कुछ कहते हुए सुने जाने हैं. ऐसा ही एक मल्लिका का भी वीडियो सामने आया है. इसमें उनको पैप्स अपने-अपने कैमरे में देखने के लिए कह रहे हैं.

मल्लिका की जगह कह दिया मलाइका

इनमें से ही एक बंदा उन्हें मल्लिका की जगह मलाइका कहकर संबोधित कर देता है. ऐसे में मल्लिका को थोड़ा-सा गुस्सा आता है. वो पैपराजी के पास जाकर उसका कान खींचते हुए कहती हैं, “मलाइका क्या है हां! कान खींचो इसका, कान!” हालांकि कुछ ऐसा नहीं था कि मल्लिका बहुत गुस्सा हो गई हों. उन्होंने बड़े सहज अंदाज से अपनी बात भी रख दी और पैपराजी को शर्मिंदा भी कर दिया.

‘विकी विद्या का वो वाला वीडियो’ में आएंगी नजर

बहराहल, अभी वो ‘विकी विद्या का वो वाला वीडियो’ में नजर आने वाली हैं. जब ये फिल्म उन्हें ऑफर हुई थी, तो उन्हें लगा था कि डांस नंबर के लिए उनसे डायरेक्टर राज शांडिल्य पूछ रहे हैं. फिर उन्हें बाद में पता चला कि उनके लिए फिल्म में कोई रोल लिखा गया है. इस पिक्चर में उनके साथ राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी लीड रोल्स में हैं. विजय राज भी फिल्म में अहम भूमिका निभा रहे हैं.

इसका ‘जिगरा’ से क्लैश हो रहा है. आलिया भट्ट की ये फिल्म भी 11 अक्टूबर को रिलीज हो रही है. अब देखना होग कि ‘विकी विद्या का वो वाला वीडियो’ और ‘जिगरा’ में से कौन-सी फिल्म आगे निकलती है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |