रूस के ऑयल टर्मिनल पर यूक्रेन का हमला, जेलेंस्की ने कही ये बात…

रूस यूक्रेन युद्ध अपने तीसरे साल में प्रवेश करने के बाद भी थमने का नाम नहीं ले रहा है. दोनों ओर से एक दूसरे के ऊपर भीषण हमले किए जा रहे हैं. यूक्रेन की सेना ने कहा है कि उसने कब्जे वाले क्रीमिया में एक अहम ऑयल टर्मिनल पर हमला किया है, जिससे रूसी सेना को युद्ध में ईंधन दिया जा रहा था. सोमवार को सोशल मीडिया पर यूक्रेनी सेना पोस्ट कर कहा, “रात में अस्थायी रूप से कब्जे वाले फियोदोसिया, क्रीमिया में दुश्मन के ऑयल टर्मिनल पर एक सफल हमला किया गया है.”

वहीं यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि युद्ध एक महत्वपूर्ण चरण में प्रवेश कर चुका है. नाटो देशों की मदद के बाद यूक्रेन सेना ने कई अहम ऑपरेशन चलाते हुए रूस को बड़े जख्म दिए हैं. फरवरी 2022 को रूसी आक्रमण से शुरू हुए इस युद्ध का कोई समाधान नजर नहीं आ रहा है, पिछले दो साल से ज्यादा के समय में हजारों मौतें हो चुकी हैं और लाखों लोग विस्थापित हो चुके हैं.

सैन्य और आर्थिक क्षमता कमजोर करने के लिए हमला

यूक्रेन के जनरल स्टाफ ने सोशल मीडिया पर बताया, “रूस के कब्जे वाले क्रीमिया के दक्षिणी तट पर फियोदोसिया में तेल टर्मिनल रूसी सेना को ईंधन की आपूर्ति कर रहा है और यह हमला रूसी संघ की सैन्य और आर्थिक क्षमता को कमजोर करने के लिए चल रहे प्रयास का हिस्सा था.” इस बीच रूसी अधिकारियों ने सोमवार सुबह टर्मिनल में आग लगने की सूचना दी, लेकिन यह नहीं बताया कि आग किस कारण से लगी है.

यूक्रेन ने किया साइबर अटैक

हवाई हमला ही यूक्रेन इस जंग वापसी करने के लिए हर तरीके की कार्रवाई कर रहा है. रूसी सरकारी मीडिया आउटलेट VGTRK ने सोमवार को कहा कि उसके ऑनलाइन ब्रॉडकास्ट पर साइबर हमला किया गया है. VGTRK रूस के कई मुख्य राष्ट्रीय टीवी चैनलों और कुछ क्षेत्रीय चैनलों और रेडियो स्टेशनों के मालिक है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इतिहास रचने को तैयार युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी, चिल्ड्रंस डे पर बनाएंगे बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड— बनेंगे सबसे कम उम्र के T20 कप्तान     |     दीपावली पर व्यापारिक समृद्धि के लिए क्यों किया जाता है चोपड़ा पूजन? जानिए नए बही-खातों की पूजा का महत्व और परंपरा     |     भारत और न्यूजीलैंड वनडे सीरीज, क्या 93 महीने बाद फिर इतिहास दोहराएगी टीम इंडिया?     |     जेएनयू परिसर में खूनी संघर्ष, छात्रा से दोस्ती के विवाद में छात्र पर चाकू से हमला— दाईं आंख की रोशनी गई     |     आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सीखने का शानदार मौका, 10वीं-12वीं पास युवा कर सकते हैं ये बेहतरीन फ्री एआई कोर्स     |     शेयर बाजार में आज है मुहूर्त ट्रेडिंग, संवत 2083 की शुरुआत के लिए जानें सही समय और निवेश की रणनीति     |     बॉक्स ऑफिस पर छाई रणबीर-यश की ‘रामायण’, तीसरे दिन शानदार उछाल के साथ पार किया 180 करोड़ का आंकड़ा     |     यमन की राजधानी सना के पास सऊदी अरब के भीषण हवाई हमले, महिलाओं और बच्चों समेत 33 लोगों की मौत     |     दिवाली 2026 पर लक्ष्मी-गणेश पूजा का शुभ मुहूर्त, सही दिशा और मूर्ति स्थापना के नियम     |     राजधानी में प्रदूषण का कहर जारी, जहांगीरपुरी और बवाना में AQI 450 के करीब— प्रशासन सख्त     |