हरियाणा में जीत से कांग्रेस गद-गद, पवन खेड़ा बोले, पीएम मोदी को जलेबी भेजेंगे

हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं. शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को बहुमत मिल गई है. इसी के बाद कांग्रेस पार्टी में जश्न का माहौल है. दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर लड्डू और जलेबी बांटी जा रही है. इसी बीच कांग्रेस के नेता पवन खेड़ा ने कहा, हम पीएम मोदी को भी जलेबी भेजने वाले हैं.कांग्रेस नेता ने आगे कहा, अभी यह शुरुआती रुझान है , इंतजार कीजिए. पूरा भरोसा है कि आज पूरे दिन जलेबी और लड्डू खाने को मिलेंगे. उन्होंने नायब सिंह सैनी को लेकर कहा, उनको भी जलेबी भेज देंगे. साथ ही उन्होंने कहा, हमें पूरा भरोसा है कि जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में कांग्रेस पूरी बहुमत से सरकार बनाने जा रही है.

कांग्रेस सुबह 9 बजे तक शुरुआती रुझान में 67 सीटों के साथ बहुमत हासिल कर चुकी है. हरियाणा में 90 सीटों पर एक ही चरण में 5 अक्टूबर को चुनाव हुए थे. इसी के बाद 6 अक्टूबर को एग्जिट पोल सामने आए थे. एग्जिट पोल में भी कांग्रेस को बहुमत मिली थी. हालांकि अब एग्जिट पोल शुरुआती रुझानों के हिसाब से सही साबित होते दिखाई दे रहे हैं. अगर कांग्रेस जीत हासिल करती है तो हरियाणा में कांग्रेस 10 साल के वंसवास के बाद वापस लौटेगी.

कांग्रेस में कौन होगा सीएम फेस?

कांग्रेस ने इस बार हरियाणा चुनाव के लिए किसी को सीएम फेस घोषित नहीं किया था, इसी के चलते जीत के बाद कांग्रेस खेमे में जीत के बाद सीएम पद को लेकर संग्राम मच जाएगा. सीएम पद को लेकर पार्टी में भूपेंद्र हुड्डा, कुमारी सैलजा और रणदीप सुरजेवाला रेस में बने हुए हैं. तीनों ही अपनी दावेदारी सुनिश्चित करने के लिए सियासी फील्डिंग कर रहे हैं.

कांग्रेस 10 साल बाद सत्ता में लौटेगी?

जहां एक तरफ हरियाणा में कांग्रेस को बहुमत मिलती दिख रही है. वहीं, दूसरी तरफ बीजेपी पिछड़ रही है और 21 सीटों पर बनी हुई है. बीजेपी के पूर्व सीएम नायाब सैनी ने कहा, हम ने पिछले 10 सालों में हरियाणा के लोगों की पूरी ईमानदारी से सेवा की है. अगर हम कामों की गिनती करें तो काफी समय लग जाएगा. साथ ही उन्होंने जीत का दावा करते हुए कहा, एक बार फिर तीसरी बार हरियाणा में बीजेपी की सरकार बन रही है.नायाब सैनी ने कांग्रेस को लेकर कहा एग्जिट पोल को लेकर यह छत्तीसगढ़ में कह रहे थे कि हमारी सरकार बन रही है , उन्हें खुश होने दीजिए. हम ने विकास किया, कांग्रेस ने भ्रष्टाचार किया.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |