Indore में , मच्छी बाज़ार, कड़ावघाट, बापट चौराहा से लेकर ज्ञानसिंग परिहार मार्ग तक यातायात व्यवस्था सुधार के लिए की गई कार्रवाई।

यातायात व्यवस्था सुधार हेतु जिला प्रशासन, नगर निगम एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त कार्यवाही।

चालानी कार्यवाही करते हुए दी गई समझाइश।

कलेक्टर श्री आशीष सिंह एवं नगर निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा के निर्देशन में इंदौर में यातायात सुगम बनाने हेतु लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में आज जिला प्रशासन, नगर निगम एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा यातायात को सुगम बनाने हेतु कार्रवाई की गई। कार्यवाही झोन क्रमांक 02 अन्तर्गत मच्छी बाज़ार, कड़ावघाट इंदौर के (दोनों तरफ) सड़क एवं फुटपाथों पर पार्किंग वाहनों एवं अस्थायी रूप से अतिक्रमण के विरुद्ध चालानी कार्यवाही करते हुए 33 हजार रुपए अर्थदण्ड के रूप में वसूली की गई। कार्यवाही के दौरान लोगों को समझाइश दी गई कि गाड़ियां अपने परिसर में पार्क करें तथा फुटपाथ ख़ाली रखें। संयुक्त कार्यवाही में एसडीएम श्री राकेश परमार, जोनल अधिकारी श्री विनोद अग्रवाल, रिमूवल प्रभारी श्री राजेंद्र यादव सहित निगम की टीम उपस्थित रही।
इसी क्रम में आज जिला प्रशासन की टीम द्वारा बापट चौराहे से ज्ञानसिंग परिहार मार्ग तक यातायात व्यवस्था हेतु कार्रवाई की गई। राजस्व, नगर निगम और पुलिस के अमले द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए यातायात बाधित करने वाले वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई। इस दौरान स्वच्छता नहीं रखने वाले कुछ दुकानदारों पर भी कार्रवाई करते हुए 15 हजार रुपए की चालानी कार्यवाही की गई। करीब 35 दुकानदारों को चेतावनी दी गई और क्षेत्र में यातायात सुगमता हेतु नो पार्किंग जोन व रोड किनारे वाहन पार्किंग नहीं करने तथा स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया। कार्रवाई में संयुक्त कलेक्टर रोशनी वर्धमान, एसीपी यातायात, एएसआई ट्रैफ़िक पुलिस स्टाफ, जोनल अधिकारी व अन्य स्टाफ मौजूद थे।

#JansamparkMP
#indore
#trafficmanagement

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |