Indore बेसमेंट में संचालित दुकानों और अन्य व्यावसायिक संस्थानों को सील करने की बड़ी कार्यवाही

शाजापुर।।

कलेक्टर श्री आशीष सिंह के निर्देशानुसार इंदौर शहर में यातायात तथा पार्किंग व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अभियान चलाकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। जहाँ एक ओर अभियान चलाकर सड़क और फुटपाथों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है, वहीं दूसरी ओर बेसमेंट में पार्किंग स्थल का अन्य व्यावसायिक उपयोग करने वालों के विरूद्ध भी प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी सिलसिले में आज जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस के संयुक्त दल द्वारा शहर के अनेक भवनों के बेसमेंट में स्थित दुकानों/व्यावसायिक संस्थानों को सील करने की बड़ी कार्यवाही की गई। कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने निर्देश दिए कि बेसमेंट का उपयोग पार्किंग के लिए ही किया जाये। पार्किंग में व्यावसायिक गतिविधियां संचालित करने पर कार्यवाही की जायेगी।
बताया गया कि जिन भवनों की बेसमेंट में स्थित दुकानों और अन्य व्यावसायिक संस्थानों को सील किया जा रहा है, उन भवन संचालकों से पार्किंग की व्यवस्था करने के संबंध में शपथ पत्र लिया जा रहा है। शपथ पत्र में उन्हें पार्किंग की व्यवस्था के लिए समय-सीमा दी जा रही है। कलेक्टर श्री आशीष ‍सिंह ने निर्देश दिए है कि ‍निर्धारित समय-सीमा के पश्चात पार्किंग व्यवस्था नहीं करने पर आगामी कार्यवाही की जायेगी।
एसडीएम घनश्याम धनगर ने बताया कि आज कलेक्टर श्री आशीष सिंह के निर्देश पर बड़ी कार्यवाही की गई। इसमें पारसमणी टावर/कॉम्प्लेक्स सुभाष चौक पानी की टंकी के पास 5 दुकानें सील की गई। इसी तरह 14 जूनी कसेरा बाखल में उज्जवल प्रकाशन और बत्रा कार्ड्स एंड आर्ट्स को सील किया गया। सुभाष चौक खजूरी बाजार में आर के नोट बुक, के.टी. इन्टरप्राइजेस और मुकेश पिता जमनालाल जोशी संस्थान को सील करने की कार्यवाही की गई। पार्श्वनाथ कॉम्प्लेक्स सुभाष चौक दुर्गा मंदिर के सामने राजवाड़ा के बेसमेंट में 20 दुकानें सील की गई। इसी प्रकार गोडाउन कॉम्प्लेक्स 242 तिलक पथ में इंद्रप्रस्थ कॉम्प्लेक्स के सामने राजवाड़ा के बेसमेंट में विपिन मोदी, पारस जैन, विजय सबलानी और शिव विनित रावत के संस्थान को सील किया गया। साथ ही बॉम्बे हॉस्पिटल के सामने बेसमेंट में के एफ फर्निचर, होटल कंचन पैलेस, केशर श्री रेस्तरां और ए.आई.पी. दवाईयां संस्थान को सील करने की कार्यवाही की गई।

#JansamparkMP
#indore
#trafficmanagement

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |