शाजापुर जिले में 301 बोरी बंधान बनाए गए और 50 स्टॉपडेमों पर गेट लगाए गए

शाजापुर
—-
कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना के मार्गदर्शन में शाजापुर जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायतों द्वारा वर्षा के जल संचयन के लिए 02 दिवसीय विशेष अभियान के तहत 301 बोरीबंधान बनाए गए और 50 स्टॉपडेमों पर गेट लगाए गए।

जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संतोष टैगोर ने बताया कि अभियान के सफल क्रियान्वयन होने से इस समयावधि में वृद्धि कर इस सप्ताह की समाप्ति तक निरंतर यह अभियान चलाया जायेगा, जिसमें नदी नालों पर बोरी बंधान कार्य एवं स्टापडेमों में गेट एवं कड़ी शटर लगाये जाकर वर्षा जल संचयन कार्य किया जायेगा।

उल्लेखनीय है कि शाजापुर जिले द्वारा 617 बोरी बंधान तथा 122 स्टापडेमों पर गेट लगाए जाने के कार्यस्थल का चयन किये जाकर आज 07 अक्टूबर 2024 तक जिले में कुल 301 बोरी बंधान के कार्य एवं 50 स्टापडेमों पर गेट लगाये गये हैं। आज जनपद पंचायत कालापीपल में 11 स्थानों पर बोरी बंधान एवं 04 स्टॉपडेम पर गेट लगाए गए। इसी प्रकार मो. बड़ोदिया में 20, शाजापुर में 15 एवं शुजालपुर में 17 स्थानों पर बोरी बंधान बनाए गए।
——–
ग्राम मदाना में बनाया गया बोरी बंधान
——–
जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हेमराज सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में जल संरक्षण को लेकर ग्राम पंचायत ग्राम मदाना के इमली खेड़ा रोड स्थित श्मशान घाट के पास नाले पर बोरी बंधान बनाया गया। इससे नाले से आने वाला पूरा पानी का एकत्रित होगा। जिससे आसपास के किसानों को आगामी फसल के लिए कुआं, नलकूप आदि रिचार्ज होकर इनका जल स्तर बढ़ेगा। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हेमराज सिंह सिसोदिया भी मौजूद थे। उन्होंने जल संरक्षण के लिए किये जा रहे कार्यों को प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच श्री गोविंद मालवीय, श्री राजेंद्र सिंह सिसोदिया, श्री धर्मेंद्र सिंह सिसोदिया, श्री धर्मेंद्र सिंह राजपूत, श्री बाबूलाल, श्री सचिन चतुर्भुज परमार सहायक सचिव श्री देवी सिंह सिसोदिया, श्री गुलाब सिंह वाघेला, श्री मेघराज सिंह राजपूत, सहित अनेक ग्रामीण जन ने बोरी बंधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, इसके लिए जिला पंचायत के अध्यक्ष ने सभी को धन्यवाद दिया।

CM Madhya Pradesh
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
Zila Panchayat Shajapur]
Jansampark Madhya Pradesh
@followers

#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
#jansamparkshajapur
#shajapur #MadhyaPradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |