7 अक्टूबर को फिर दहला इजराइल, हिजबुल्लाह के रॉकेट के आगे सिस्टम फेल

बेरूत में इजराइल की बमबारी के बीच एक बार फिर हिजबुल्लाह ने इजराइल के हाइफा शहर को दहला दिया है. दक्षिण लेबनान की ओर से इजराइल की पोर्ट सिटी हाइफा पर रॉकेट्स दागे गए हैं, ये हमला हमास के 7 अक्टूबर वाले हमले की बरसी पर किया गया है. इजराइल का एयर डिफेंस इन रॉकेट्स को पूरी तरह रोकने में नाकाम रहा और करीब पांच रॉकेट अपने निशाने पर गिरे.

इस हमले में लगभग 10 लोगों के घायल होने की खबर है. हालांकि हिजबुल्लाह ने इस हमले को अपने नेता हसन नसरल्लाह को समर्पित किया, जिनकी मौत पिछले महीने बेरूत में इजराइली बमबारी से हुई थी. लेकिन माना जा रहा है कि हिजबुल्लाह ने ये हमला 7 अक्टूबर की बरसी मनाने के लिए किया है और हमास की तरह ही इजराइल सुरक्षा घेरे को तोड़ अपने रॉकेट हाइफा पर गिराए हैं.

इस हमले को लेबनान में जारी इजराइली कार्रवाई का जवाब भी समझा जा रहा है. हिजबुल्लाह ने अपने बयान में कहा कि उन्होंने हाइफा पोर्ट के पास इजराइली सैन्य अड्डे को निशाना बनाया है. इससे पहले भी हाइफा के दक्षिण में एक अन्य बेस पर दो हमलों किए गए थे. सोशल मीडिया पर आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि हिजबुल्लाह के रॉकेट्स ने हाइफा में भीषण तबाही मचाई है.

एयर डिफेंस फेल

दक्षिण लेबनान से आए रॉकेट्स को रोकने में इजराइली एयर डिफेंस विफल रहा है. वो तो समय पर सायरन बजने के कारण लोगों ने बॉम्ब शेल्टर में पनाह ले ली थी, वरना हाइफा में और ज्यादा तबाही मच सकती थी. इजराइली सेना ने कहा कि हम एयर डिफेंस फेल होने की वजहों की जांच कर रहे हैं.

बेरूत में इजराइल के हमले जारी

हिजबुल्लाह का ये हमला इजराइल की बेरूत में जारी भीषण बमबारी के बाद हुआ है. रविवार को हुई बमबारी में लेबनान इंटरनेशनल एयरपोर्ट जाने वाले रास्ते को निशाना बनाया गया है और उसके पास की कई इमारतों को निशाना बनाया गया. इसके अलावा एक लेबनान न्यूज चैनल अल-मनार की बिल्डिंग को भी इजराइल ने अपने हमले में तबाह कर दिया.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |     इतिहास रचने को तैयार युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी, चिल्ड्रंस डे पर बनाएंगे बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड— बनेंगे सबसे कम उम्र के T20 कप्तान     |     दीपावली पर व्यापारिक समृद्धि के लिए क्यों किया जाता है चोपड़ा पूजन? जानिए नए बही-खातों की पूजा का महत्व और परंपरा     |     भारत और न्यूजीलैंड वनडे सीरीज, क्या 93 महीने बाद फिर इतिहास दोहराएगी टीम इंडिया?     |     जेएनयू परिसर में खूनी संघर्ष, छात्रा से दोस्ती के विवाद में छात्र पर चाकू से हमला— दाईं आंख की रोशनी गई     |     आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सीखने का शानदार मौका, 10वीं-12वीं पास युवा कर सकते हैं ये बेहतरीन फ्री एआई कोर्स     |     शेयर बाजार में आज है मुहूर्त ट्रेडिंग, संवत 2083 की शुरुआत के लिए जानें सही समय और निवेश की रणनीति     |     बॉक्स ऑफिस पर छाई रणबीर-यश की ‘रामायण’, तीसरे दिन शानदार उछाल के साथ पार किया 180 करोड़ का आंकड़ा     |     यमन की राजधानी सना के पास सऊदी अरब के भीषण हवाई हमले, महिलाओं और बच्चों समेत 33 लोगों की मौत     |     दिवाली 2026 पर लक्ष्मी-गणेश पूजा का शुभ मुहूर्त, सही दिशा और मूर्ति स्थापना के नियम     |