7 अक्टूबर को फिर दहला इजराइल, हिजबुल्लाह के रॉकेट के आगे सिस्टम फेल

बेरूत में इजराइल की बमबारी के बीच एक बार फिर हिजबुल्लाह ने इजराइल के हाइफा शहर को दहला दिया है. दक्षिण लेबनान की ओर से इजराइल की पोर्ट सिटी हाइफा पर रॉकेट्स दागे गए हैं, ये हमला हमास के 7 अक्टूबर वाले हमले की बरसी पर किया गया है. इजराइल का एयर डिफेंस इन रॉकेट्स को पूरी तरह रोकने में नाकाम रहा और करीब पांच रॉकेट अपने निशाने पर गिरे.

इस हमले में लगभग 10 लोगों के घायल होने की खबर है. हालांकि हिजबुल्लाह ने इस हमले को अपने नेता हसन नसरल्लाह को समर्पित किया, जिनकी मौत पिछले महीने बेरूत में इजराइली बमबारी से हुई थी. लेकिन माना जा रहा है कि हिजबुल्लाह ने ये हमला 7 अक्टूबर की बरसी मनाने के लिए किया है और हमास की तरह ही इजराइल सुरक्षा घेरे को तोड़ अपने रॉकेट हाइफा पर गिराए हैं.

इस हमले को लेबनान में जारी इजराइली कार्रवाई का जवाब भी समझा जा रहा है. हिजबुल्लाह ने अपने बयान में कहा कि उन्होंने हाइफा पोर्ट के पास इजराइली सैन्य अड्डे को निशाना बनाया है. इससे पहले भी हाइफा के दक्षिण में एक अन्य बेस पर दो हमलों किए गए थे. सोशल मीडिया पर आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि हिजबुल्लाह के रॉकेट्स ने हाइफा में भीषण तबाही मचाई है.

एयर डिफेंस फेल

दक्षिण लेबनान से आए रॉकेट्स को रोकने में इजराइली एयर डिफेंस विफल रहा है. वो तो समय पर सायरन बजने के कारण लोगों ने बॉम्ब शेल्टर में पनाह ले ली थी, वरना हाइफा में और ज्यादा तबाही मच सकती थी. इजराइली सेना ने कहा कि हम एयर डिफेंस फेल होने की वजहों की जांच कर रहे हैं.

बेरूत में इजराइल के हमले जारी

हिजबुल्लाह का ये हमला इजराइल की बेरूत में जारी भीषण बमबारी के बाद हुआ है. रविवार को हुई बमबारी में लेबनान इंटरनेशनल एयरपोर्ट जाने वाले रास्ते को निशाना बनाया गया है और उसके पास की कई इमारतों को निशाना बनाया गया. इसके अलावा एक लेबनान न्यूज चैनल अल-मनार की बिल्डिंग को भी इजराइल ने अपने हमले में तबाह कर दिया.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |