AAP सांसद संजीव अरोड़ा के घर ED की छापेमारी, पार्टी भड़की

आम आदमी पार्टी (AAP) ने सोमवार को एक बड़ा दावा किया है. पार्टी के मुताबिक, AAP सांसद संजीव अरोड़ा के घर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की रेड हुई है. ये छापेमारी लुधियाना और गुरुग्राम में की गई है. इस संबंध में आम आदमी पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है और आरोप लगाया है कि केंद्र की एजेंसियां लगातार फर्जी केस बनाने में लगी हुई हैं.

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘आज फिर मोदी जी ने अपने तोते मैना को खुला छोड़ दिया है. आज सुबह से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा के घर ईडी वाले रेड कर रहे हैं. पिछले दो सालों मैं इन्होंने अरविंद केजरीवाल के घर रेड कर लिया, मेरे घर रेड कर दिया, संजय सिंह के घर रेड किया, सत्येंद्र जैन के घर रेड कर दिया… कहीं भी कुछ भी नहीं मिला, लेकिन पूरी शिद्दत से मोदी जी की एजेंसियां लगी हुई हैं, एक के बाद एक फर्जी केस बनाने मैं.’

उन्होंने आगे कहा, ‘आम आदमी पार्टी को तोड़ने के लिए यह लोग किसी भी हद तक जाएंगे, लेकिन कोशिश कितनी भी कर लें, आम आदमी पार्टी वाले ना रुकेंगे, ना बिकेंगे, ना डरेंगे.’

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा, ‘एक और सुबह, एक और रेड. आप सांसद संजीव अरोड़ा के घर ED वाले पहुंचे हैं. मोदी जी की फर्जी केस बनाने वाली मशीन 24 घंटे आम आदमी पार्टी के पीछे पड़ी हुई है. सुप्रीम कोर्ट ने भी कई बार इनको लताड़ा कि झूठे केस बनवाना बंद करो, लेकिन फिर भी ED को समझ नहीं आ रहा. ये एजेंसियों कोर्ट को नहीं मानती, सिर्फ अपने आका की मानती हैं.’

उन्होंने कहा, ‘मोदी जी का अहंकार आम आदमी पार्टी के नेताओं के हौसलों के सामने बिल्कुल फेल है. फर्जी केस और रेड वाले हथकंडों से आप एक कट्टर ईमानदार पार्टी को तोड़ नहीं सकते मोदी जी.’

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |