शाजापुर।।
अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा वर्ष 2019-20 में स्वीकृत कालापीपल के कन्या सीनियर छात्रावास का स्थानीय विधायक श्री घनश्याम चन्द्रवंशी ने फीता काटकर लोकार्पण किया।
जिला संयाजक श्रीमती मीना मंडलोई ने बताया कि 250 लाख रूपये लागत के इस छात्रावास भवन का निर्माण हाउसिंग बोर्ड द्वारा किया गया हैं। उक्त छात्रावास भवन में 50 छात्राएं निवास करेंगी।
इस अवसर पर नगर परिषद पानखेड़ी अध्यक्ष श्री जयप्रकाश अग्रवाल, उपाध्यक्ष श्री भगवतसिंह मेवाड़ा, श्री जयप्रकाश, श्री सुरेश परमार, श्री कृपालसिंह मेवाड़ा तथा छात्रावासों के अधीक्षक एवं अधीक्षिकाएं उपस्थित थी।
Ghanshyam Singh Chandrawanshi
Department of Tribal Welfare, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
@followers
@topfans
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
#jansamparkshajapur
#shajapur #madhyapradesh