राज्‍यमंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) श्री गौतम टेटवाल ने की जल जीवन मिशन की समीक्षा समय सीमा में जल प्रदाय प्रारंभ करने के दिए निर्देश

राजगढ 04 अक्टूबर, 2024
प्रदेश के राज्यमंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार विभाग श्री गौतम टेटवाल द्वारा शुक्रवार को विकासखण्‍ड सारंगपुर में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक ली। बैठक में श्री टेटवाल ने जल निगम के अधिकारियों से जिले में चल रहीं सभी ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजनाओं के क्रियांवयन से संबंधित जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से योजना के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं को निराकृत कर काम में तेजी लाने के लिए कहा। उन्‍होंने कहा कि जल प्रदाय योजना अंतर्गत सारंगपुर ब्लॉक के सभी ग्रामों में तय समय-सीमा में पेयजल पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही कहा कि जिन गांवों में योजना के अंर्तगत पाईप लाईन बिछाने के बाद रोड रेस्टोरेशन का काम पूरा नहीं किया गया है, वहां ग्रामीणों को आवाजाही में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस काम का बिना देरी के उच्च गुणवत्ता के साथ शीघ्रता से पूरा किया जाए।
बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री महीप किशोर तेजस्वी, महाप्रबंधक जल जीवन मिशन श्री एस.के. जैन, उप महाप्रबंधक श्री अरविंद धाकड़, प्रबंधक सहकारिता श्रीमती श्‍वेता एफ्रेम, सीईओ जनपद पंचायत सहित प्रशासनिक अधिकारी, पीएचई, जल निगम एवं एल एंड टी के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
गर्मियों से पहले गांवों में पहुंचाएं पेयजल
बैठक में राज्यमंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) श्री टेटवाल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी गांवों में आगामी गर्मियों के सीजन में योजना के तहत शुद्ध पेयजल पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है। इसके लिए उन्होंने बैठक में उपस्थित एलएंडटी कंपनी के अधिकारियों को गर्मियों तक गांवों में जल पहुंचाने के निर्देश को सख्ती से पालन करने के लिए कहा।।
Jansampark Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |