सागर में धमकियों से परेशान होकर युवक ने उठाया खौफनाक कदम,जानिए पूरा मामला..

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में आने वाले रहली थाना क्षेत्र में तीन लोगों की धमकियों से परेशान होकर युवक ने आत्महत्या कर ली, आपको बता दें कि पुलिस ने तीन लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी लगातार मृतक को धमकियां दे रहे थे जिससे परेशान होकर उसने सुसाइड किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आकाश देवरी चौधरी का रहने वाला था और खेत पर पेड़ पर फंदा लगाकर उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पंचनामा कर मामला दर्ज कर लिया है।

मृतक के परिवार जनों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सर्रा कलां के रहने वाले तीन लोग अभिषेक लोधी, गोपाल लोधी और वदन लोधी ने उनके रिश्तेदार की लड़की के अपहरण का मामला मृतक आकाश पर दर्ज कराया था, जिसको लेकर तीनों ने मृतक आकाश के घर पर पहुंचकर गाली गलौज कर धमकाया भी था जिस कारण आकाश की मां उसे लेकर अपने भाई के घर चली गई यहां पर तीनों लोग पहुंचे और आकाश को जान से मारने की धमकी दे रहे थे और धमकियों से परेशान होकर उसने मौत को गले लगा लिया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

श्री हनुमान बालाजी मंदिर में 1999 से निभाई जा रही अन्नकूट परंपरा, सनातनी विनोद कुमार बिंदल ने दिया प्रकृति बचाने का संदेश     |     अहिल्यानगर में साईं भक्त की अनूठी श्रद्धा: शिरडी में बाबा को अर्पित की 91 लाख रुपये की सोने-चांदी की घड़ी, पहचान रखी गुप्त     |     उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों को मिले नए जिलाधिकारी     |     दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी: औसत AQI 349 के साथ हवा ‘बेहद खराब’, कई इलाकों में स्थिति गंभीर     |     कर्नाटक के कोडागु में दिल दहला देने वाली घटना: मां ने 8 महीने के मासूम को सूटकेस में बंद कर लगाया ताला, ऐसे बची जान     |     आंध्र प्रदेश के चित्तूर के बुजुर्ग दंपति ने पोती की जान बचाने के लिए ओडिशा में दी अपने प्राणों की आहुति, वैतरणी नदी में डूबे     |     तेलंगाना के विकाराबाद में दिल दहला देने वाली घटना: BCCI अंडर-19 क्रिकेटर नंदिनी ने की आत्महत्या, दो युवकों पर प्रताड़ना का आरोप     |     हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज की एफआईआर, गांधी परिवार पर की गई पोस्ट को लेकर बढ़ा विवाद     |     यूपी विधानसभा चुनाव 2027: मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय बड़ी बैठक, ब्रज क्षेत्र के सियासी समीकरण साधने की तैयारी     |     असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा: मिनी बस और ट्रक की टक्कर में 26 लोगों की मौत, 20 घायल     |