मुसलमानों को मैसेज, इजराइल को हमले की धमकी…संबोधन में क्या-क्या बोले ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई?

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई ने जुमे की नमाज के बाद लोगों को संबोधित किया. उन्होंने मंगलवार को किए गए ईरान के हमले को लेकर कहा है कि ये हमला फिलिस्तीन के हक के लिए इजराइल पर हमला किया और आने वाले समय में जरूरत पड़ी तो फिर इसे अंजाम देंगे. हमने अपनी जिम्मेदारी निभाई और आगे भी इसे निभाएंगे. हम न जल्दबाजी करेंगे न रुकेंगे.

खामेनेई ने कहा कि ये इस्लामी कानून है कि हम मुसलमानों की मदद करें और ये अंतरराष्ट्रीय कानून भी कहते हैं कि कोई अपनी जमीन की रक्षा करे. पिछले साल भी इसी समय में इस अत्याचार को अंजाम दिया गया. गाजा में जो हुआ वो सबने देखा. लोग ऐतराज जताते हैं कि हिजबुल्लाह गाजा के लोगों की मदद क्यों कर रहा है. लेकिन यह एक कानून है कि हम दुनियाभर के मुसलमानों की मदद करें.

मुसलमानों के खिलाफ विनाश की सियासत

खामेनेई ने बिना नाम लिए अमेरिका पर हमला किया और कहा कि मुसलमानों के खिलाफ युद्ध का आदेश एक ही मुल्क से आ रहा है. उन्होंने कहा कि मुसलमानों को दुश्मन के खिलाफ एकजुट और होशियार होना होगा. उन्होंने कहा कि दुश्मन पूरी दुनिया में युद्ध चाहते हैं. और हमें दुश्मन के खिलाफ होशियारी से काम लेने और एक-दूसरे की मदद करनी चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि दुनिया में मुसलमानों के खिलाफ विनाश की सियासत की जा रही है.

खामेनेई ने दुनियाभर के मुस्लिम मुल्कों को आगाह करते हुए कहा है कि मुस्लिम साथ रहेंगे तो अल्लाह मेहरबानी करेगा. उन्होंने कहा कि दुश्मन मुस्लिम मुल्कों के पीछे पड़े हैं. अफगानिस्तान से यमन तक, इराक से लेबनान तक हर एक मुस्लिम मुल्क का साथ देना चाहिए. खामेनेई ने कहा कि दुश्मन एक मुल्क में मकसद पूरा होने के बाद दूसरे देश का रुख करते हैं. मुस्लिम साथ रहेंगे तो अल्लाह मेहरबानी करेगा और मिलकर दुश्मन के मंसूबे को हम नाकाम करेंगे.

गाजा युद्ध पर क्या बोले खामेनेई ?

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई ने गाजा युद्ध को लेकर इजराइल और उसके समर्थक देशों पर निशाना साधा. खामेनेई ने पिछले साल इजराइल पर हमास के हमले को सही ठहराते हुए कहा कि वो अपने हक के लिए लड़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कानून फिलिस्तीनियों को अपनी जमीन की रक्षा करने का अधिकार देता है.

खामेनेई ने कहा कि जिस तरह लेबनान में अत्याचार किया जा रहा है उसी तरह पिछले साल भी इसी समय में इस अत्याचार को अंजाम दिया गया था. खामेनेई ने कहा कि गाजा में जो हुआ वो सबने देखा. लोग ऐतराज जताते हैं कि हिजबुल्लाह गाजा के लोगों की मदद क्यों कर रहा है. लेकिन यह एक कानून है कि हम दुनियाभर के मुसलमानों की मदद करें. ये इस्लामी कानून है कि हम मुसलमानों की मदद करें.

हिजबुल्लाह चीफ नसरल्लाह को बताया शहीद

सुप्रीम लीडर खामेनेई ने हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह की मौत को शहादत बताया, उन्होंने कहा कि नसरल्लाह शैतान इजराइल के खिलाफ लड़ रहे थे. उन्होंने कहा कि नसरल्लाह की शहादत से हम दुखी हैं लेकिन हारे नहीं हैं, दुश्मन हसन नसरल्लाह की शहादत से डर गया है. उन्होंने कहा कि ईरान की संवेदना लेबनान के साथ है. लेबनान के संकट में ईरान साथ खड़ा है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |     इतिहास रचने को तैयार युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी, चिल्ड्रंस डे पर बनाएंगे बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड— बनेंगे सबसे कम उम्र के T20 कप्तान     |     दीपावली पर व्यापारिक समृद्धि के लिए क्यों किया जाता है चोपड़ा पूजन? जानिए नए बही-खातों की पूजा का महत्व और परंपरा     |     भारत और न्यूजीलैंड वनडे सीरीज, क्या 93 महीने बाद फिर इतिहास दोहराएगी टीम इंडिया?     |     जेएनयू परिसर में खूनी संघर्ष, छात्रा से दोस्ती के विवाद में छात्र पर चाकू से हमला— दाईं आंख की रोशनी गई     |     आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सीखने का शानदार मौका, 10वीं-12वीं पास युवा कर सकते हैं ये बेहतरीन फ्री एआई कोर्स     |     शेयर बाजार में आज है मुहूर्त ट्रेडिंग, संवत 2083 की शुरुआत के लिए जानें सही समय और निवेश की रणनीति     |     बॉक्स ऑफिस पर छाई रणबीर-यश की ‘रामायण’, तीसरे दिन शानदार उछाल के साथ पार किया 180 करोड़ का आंकड़ा     |