मुसलमानों को मैसेज, इजराइल को हमले की धमकी…संबोधन में क्या-क्या बोले ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई?

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई ने जुमे की नमाज के बाद लोगों को संबोधित किया. उन्होंने मंगलवार को किए गए ईरान के हमले को लेकर कहा है कि ये हमला फिलिस्तीन के हक के लिए इजराइल पर हमला किया और आने वाले समय में जरूरत पड़ी तो फिर इसे अंजाम देंगे. हमने अपनी जिम्मेदारी निभाई और आगे भी इसे निभाएंगे. हम न जल्दबाजी करेंगे न रुकेंगे.

खामेनेई ने कहा कि ये इस्लामी कानून है कि हम मुसलमानों की मदद करें और ये अंतरराष्ट्रीय कानून भी कहते हैं कि कोई अपनी जमीन की रक्षा करे. पिछले साल भी इसी समय में इस अत्याचार को अंजाम दिया गया. गाजा में जो हुआ वो सबने देखा. लोग ऐतराज जताते हैं कि हिजबुल्लाह गाजा के लोगों की मदद क्यों कर रहा है. लेकिन यह एक कानून है कि हम दुनियाभर के मुसलमानों की मदद करें.

मुसलमानों के खिलाफ विनाश की सियासत

खामेनेई ने बिना नाम लिए अमेरिका पर हमला किया और कहा कि मुसलमानों के खिलाफ युद्ध का आदेश एक ही मुल्क से आ रहा है. उन्होंने कहा कि मुसलमानों को दुश्मन के खिलाफ एकजुट और होशियार होना होगा. उन्होंने कहा कि दुश्मन पूरी दुनिया में युद्ध चाहते हैं. और हमें दुश्मन के खिलाफ होशियारी से काम लेने और एक-दूसरे की मदद करनी चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि दुनिया में मुसलमानों के खिलाफ विनाश की सियासत की जा रही है.

खामेनेई ने दुनियाभर के मुस्लिम मुल्कों को आगाह करते हुए कहा है कि मुस्लिम साथ रहेंगे तो अल्लाह मेहरबानी करेगा. उन्होंने कहा कि दुश्मन मुस्लिम मुल्कों के पीछे पड़े हैं. अफगानिस्तान से यमन तक, इराक से लेबनान तक हर एक मुस्लिम मुल्क का साथ देना चाहिए. खामेनेई ने कहा कि दुश्मन एक मुल्क में मकसद पूरा होने के बाद दूसरे देश का रुख करते हैं. मुस्लिम साथ रहेंगे तो अल्लाह मेहरबानी करेगा और मिलकर दुश्मन के मंसूबे को हम नाकाम करेंगे.

गाजा युद्ध पर क्या बोले खामेनेई ?

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई ने गाजा युद्ध को लेकर इजराइल और उसके समर्थक देशों पर निशाना साधा. खामेनेई ने पिछले साल इजराइल पर हमास के हमले को सही ठहराते हुए कहा कि वो अपने हक के लिए लड़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कानून फिलिस्तीनियों को अपनी जमीन की रक्षा करने का अधिकार देता है.

खामेनेई ने कहा कि जिस तरह लेबनान में अत्याचार किया जा रहा है उसी तरह पिछले साल भी इसी समय में इस अत्याचार को अंजाम दिया गया था. खामेनेई ने कहा कि गाजा में जो हुआ वो सबने देखा. लोग ऐतराज जताते हैं कि हिजबुल्लाह गाजा के लोगों की मदद क्यों कर रहा है. लेकिन यह एक कानून है कि हम दुनियाभर के मुसलमानों की मदद करें. ये इस्लामी कानून है कि हम मुसलमानों की मदद करें.

हिजबुल्लाह चीफ नसरल्लाह को बताया शहीद

सुप्रीम लीडर खामेनेई ने हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह की मौत को शहादत बताया, उन्होंने कहा कि नसरल्लाह शैतान इजराइल के खिलाफ लड़ रहे थे. उन्होंने कहा कि नसरल्लाह की शहादत से हम दुखी हैं लेकिन हारे नहीं हैं, दुश्मन हसन नसरल्लाह की शहादत से डर गया है. उन्होंने कहा कि ईरान की संवेदना लेबनान के साथ है. लेबनान के संकट में ईरान साथ खड़ा है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |