Indore में सड़कों और फुटपाथ को अतिक्रमणमुक्त करने की मुहिम आज भी रही जारी. विजयनगर से सत्य साईं चौराहा तक की गई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई.

सड़कों और फुटपाथ को अतिक्रमणमुक्त करने की मुहिम आज भी रही जारी.

विजयनगर से सत्य साईं चौराहा तक की गई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई.

कलेक्टर श्री आशीष सिंह के निर्देशानुसार इंदौर में यातायात व्यवस्था में सुधार एवं सुव्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था के लिये जिला प्रशासन, पुलिस एवं नगर निगम के अमले द्वारा अभियान चलाकर प्रतिदिन कार्रवाई की जा रही है। जहां एक ओर भवनों के बेसमेंट में पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है, वहीं दूसरी ओर दुकानदारों द्वारा फुटपाथ और सड़कों पर किये गये अतिक्रमण को हटाया जा रहा है। इसी क्रम में आज जिला प्रशासन, पुलिस एवं नगर निगम के अमले द्वारा विजयनगर से सत्य साईं चौराहा तक सड़क और फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान दुकान के बाहर फुटपाथ और सड़क पर रखी सामग्री को जब्त भी किया गया। बताया गया कि इंदौर में यातायात सुधार हेतु इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। दुकानदारों से अपील की गई है वे फुटपाथ और सड़कों पर सामान नहीं रखें। भवनों के बेसमेंट का उपयोग केवल पार्किंग के लिए ही करें। बेसमेंट का व्यावसायिक उपयोग करने पर भवन को सील करने की कार्रवाई की जायेगी।

#JansamparkMP
#indore

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |