ऋण वितरण में गबन धोखाधड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी : उज्जैन कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह

—–
ऋण वितरण में अनावश्यक डिमांड बढ़ाने वाले समिति प्रबंधकों की सेवाएं होंगी समाप्त
—–
वास्तविक किसानों को पात्रतानुसार ऋण वितरण किया जाए
—–
बैंक की वित्तीय स्थिति को सुदृढ़ बनाएं
—–
कलेक्टर एवं प्रशासक सहकारी बैंक श्री सिंह ने दिए सख्त निर्देश
—–
उज्जैन 3 अक्टूबर,2024/कलेक्टर एवं प्रशासक जिला सहकारी बैंक उज्जैन श्री नीरज कुमार सिंह ने आज स्मार्ट सिटी कार्यालय के सभाकक्ष में सहकारी बैंक अंतर्गत शाखा और समितिवार ऋण वितरण एवं वसूली की विस्तार से समीक्षा की।

कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में सहकारी बैंक के अधिकारियों , शाखा और समिति प्रबंधकों को सख्त निर्देशित किया कि समितियों द्वारा वास्तविक कृषकों को ही पात्रतानुसार ऋण वितरण किया जाए। समितियों में ऋण वितरण , वसूली और मांग के आंकड़ों में विसंगति ना हो। बैंक की वित्तीय स्थिति किसी भी हालत में प्रभावित न हो। ऋण वितरण और वसुली में गबन धोखाधड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश दिए कि सीईओ सहकारी बैंक समितीवार ऋण वितरण और वसूली की सतत मॉनिटरिंग करें। एक सप्ताह में डाटा संबंधित त्रुटियों को सुधार कर रिपोर्ट दें। सभी समितियां 90% तक ऋण वसूली का लक्ष्य को हासिल करें। उपायुक्त सहकारिता धारा 84 के दर्ज प्रकरणों में शीघ्र कार्यवाही करें। किसानों की पासबुक में भी ऋण वितरण एवं वसूली की जानकारी में अंतर न हो। पासबुक में व्यवस्थित एंट्री की जाए। अनावश्यक रूप से वसूली की मांग बढ़ने वाले समिति प्रबंधको की सेवाएं समाप्त करें।

कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में शाखा और समितिवार वर्ष 2021- 22 और 2023-24 में खरीफ और ऋण वितरण और वसूली की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने उक्त वर्षो में तुलना कर किसानों की संख्या, ऋण वितरण के विरुद्ध वसूली और मांग में असमानताएं तथा संतोषजनक प्रगति नहीं होने पर शाखा खाचरोद, शाखा ताजपुर, शाखा नागदा में वसूली में कमी, शाखा झारड़ा अंतर्गत समिति झारड़ा, शाखा भरतपुरी अंतर्गत समिति मंगरोला, शाखा कनासिया अंतर्गत समिति कनाड्री के जांच के निर्देश दिए।

उपायुक्त सहकारिता श्री पाटनकर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी बैंक मर्यादित श्री श्रीवास्तव, जिला विपणन अधिकारी मार्केफेड सहित समस्त शाखा प्रबंधक, सभी पैक्स प्रशासक, समिति प्रबंधक और सुपरवाइसर उपस्थित रहें।

CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
Jansampark Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |