लाल बहादुर शास्त्री पर टिप्पणी कर फिर विवादों में घिरीं कंगना, बीजेपी नेता हरजीत ग्रेवाल ने कही ये बात

मंडी से बीजेपी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत के इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर गांधी जयंती पर डाले गये पोस्ट से विवाद पैदा हो गया है. इस पोस्ट में उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की फोटो के साथ एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें कंगना रनौत ने लिखा कि देश के पिता नहीं, देश के तो लाल होते हैं.

इस पर पंजाब बीजेपी के वरिष्ठ नेता हरजीत ग्रेवाल ने कंगना रनौत की कड़ी आलोचना की है. उन्होंने कहा कि मंडी के लोगों ने उन्हें जिताकर गलती की. ग्रेवाल ने कहा कि कंगना गलत बयानबाजी कर पार्टी को नुकसान पहुंचा रही हैं. पंजाब से बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य हरजीत ग्रेवाल ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा में भी महात्मा गांधी का नाम लिया जाता है.

वहीं, बीजेपी नेता आरपी सिंह ने कहा कि मैं मानता हूं कि शब्दों के चयन में गड़बड़ी हो सकता है, लेकिन महात्मा गांधी के प्रति श्रद्धा और प्रेम के भावना में उनको भी कोई कमी नहीं है. महात्मा गांधी इस देश के लाल भी हैं. बापू भी हैं. पूरी पार्टी उनके प्रति श्रद्धा की भावना रखती हैं.

अपने बयानों से विवादों में घिरती रही हैं कंगना

बता दें कि इसके पहले कंगना रनौत ने किसानों और किसान बिल को लेकर विवादास्पद टिप्पणी की थी. कंगना रनौत के उस बयान की विपक्षी पार्टियों से लेकर उनकी पार्टी के नेताओं ने आलोचना की थी.

कंगना रनौत के बयान पर उस समय भी हरजीत सिंह ग्रेवाल ने कंगना रनौत पर हमला बोला था और उन्होंने कहा था कि किसी भी पार्टी नेता द्वारा आत्म-प्रचार के लिए पार्टी के सिद्धांतों से समझौता नहीं किया जा सकता है.

उन्होंने कहा था कि हर सांसद रातों-रात पार्टी का नेता नहीं बन जाता है. किसी भी कार्यकर्ता को हमारी पार्टी के सिद्धांतों के साथ पूरी तरह से एकरूप होने के लिए वर्षों के समर्पण की आवश्यकता होती है. मैं पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से भाजपा से जुड़ा हुआ हूं. उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान ने कंगना रनौत को उनकी टिप्पणी से नाराजगी जताई है.

कंगना रनौत के बयान से फिर मचा बवाल

महात्मा गांधी पर कंगना रनौत की टिप्पणी पर कांग्रेस नेता श्रीनेत सुप्रिया ने भी तंज कसा और उनकी आलोचना की है. मार्च में श्रीनेत कंगना रनौत को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट की थी. उसे लेकर वह लोकसभा चुनाव से पहले विवादों में घिर गई थी.

पंजाब के एक वरिष्ठ भाजपा नेता मनोरंजन कालिया ने भी कंगना रनौत के बयान की आलोचना की है. मनोरंजन कालिया ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर कहा था कि वह गांधी की 155वीं जयंती पर कंगना रनौत की टिप्पणियों की निंदा करते हैं.

उन्होंने कहा कि राजनीति उनका क्षेत्र नहीं है. उन्हें कुछ भी बोलने से पहले सोचना चाहिए. वह जिस तरह से विवादित टिप्पणियां कर रही हैं. उससे पार्टी के सामने परेशान पैदा रही है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |