हरियाणा चुनाव के बीच राम रहीम जेल से आया बाहर, बागपत के आश्रम में काटेगा 20 दिन

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख और रेप केस में सजा काट रहा गुरमीत राम रहीम 20 दिन की पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर आ गया है. वह बुधवार सुबह रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर निकल आया और कड़ी सुरक्षा के बीच उत्तर प्रदेश के बागपत के बरनावा आश्रम के लिए रवाना हो गया. राम रहीम पिछले चार सालों में 15वीं बार पैरोल पर जेल से बाहर आया है.

चुनाव आयोग ने सोमवार को गुरमीत राम रहीम के पैरोल अनुरोध को मंजूरी दे दी थी. मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल का कहना था कि हरियाणा सरकार डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह पैरोल पर विचार कर सकती है. इसके लिए उसकी पैरोल याचिका में लिखे गए तथ्य सत्य होने चाहिए. साथ ही चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता के संबंध में अन्य शर्तें पूरी होनी चाहिए.

राम रहीम पर लगाए गए कई प्रतिबंध

चुनाव आयोग की मंजूरी के बाद हरियाणा सरकार ने उसकी रिहाई का आदेश तुरंत जारी कर दिया. डेरा प्रमुख की रिहाई 5 अक्टूबर को होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले तय की गई थी. हरियाणा और पंजाब में उसका काफी प्रभाव माना जाता है. गुरमीत राम रहीम ने 20 दिन की पैरोल मांगी थी. उसने पैरोल अवधि के दौरान उत्तर प्रदेश के बागपत में रहने की मांग की थी. पैरोल अवधि के दौरान गुरमीत राम रहीम को हरियाणा में प्रवेश करने की इजाजत नहीं है. वह व्यक्तिगत रूप से या सोशल मीडिया के जरिए किसी भी चुनाव संबंधी गतिविधियों में भाग नहीं ले सकता है. इसके अलावा भी उसके ऊपर कई प्रतिबंध लगाए गए हैं.

20 साल सजा काट रहा है राम रहीम

डेरा प्रमुख की पिछली फरलो और पैरोल तमाम चुनावों के बीच हुई थीं. वह नगर निकायों और राज्य विधानसभा चुनाव के दौरान जेल से बाहर आ चुका है. फरवरी 2022 में पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले उसे तीन सप्ताह की फरलो दी गई थी. राम रहीम अपनी दो शिष्यायों के साथ बलात्कार मामले में 20 साल की जेल की सजा काट रहा है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |