यूनिवर्सल अकादमी के बच्चों ने दिया शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय कब्बड़ी प्रतियोगिताओं के लिए हुआ छात्र का चयन

मक्सी।। यूनिवर्सल अकादमी के बच्चों ने दिया शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय कब्बड़ी प्रतियोगिताओं के लिए हुआ छात्र का चयन
हाल ही में बडनगर में आयोजित संभाग स्तर की कब्बडी प्रतियोगिता में यूनिवर्सल अकादमी के छात्र मोहित देथलीया कक्षा 12th ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के माध्यम से सभी का ध्यान आकर्षित किया। इस प्रतियोगिता में भाग लेकर छात्र ने न केवल अपनी प्रतिभा साबित की, बल्कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भी चयनित हुआ। जिसमें छात्र ने अपनी खेलकूद की क्षमता और कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। यूनिवर्सल अकादमी के निदेशक अशोक जी चावड़ा और प्राचार्य एम के एलेक्स ने छात्र की मेहनत और लगन की सराहना की। उन्होंने कहा की यह उपलब्धि हमारे विद्यालय के लिए गर्व की बात है। यह छात्रों की कड़ी मेहनत और शिक्षकों के समर्थन का परिणाम है। वहीं खेल शिक्षक रंजीत चौहान और गौरव नागर ने भी छात्र को इस सफलता पर बधाई दी और कहा कि यह केवल शुरुआत है। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि उन्हें आगे बढ़ते रहना चाहिए और अपनी क्षमता का प्रदर्शन करते रहना चाहिए। छात्र के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर समस्त शिक्षक एवम शिक्षिकाओं ने भी छात्र के उज्वल भविष्य की कामना की l

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

अमरकंटक के मां नर्मदा उद्गम मंदिर परिसर स्थित हाथी की प्राचीन प्रतिमा को लेकर छिड़ा नया विवाद: श्रद्धालु के फंसने का वीडियो सामने आने पर उठी प्रतिमा हटाने की मांग     |     मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के दो दिवसीय भोपाल दौरे के निजी कार्यक्रम की तस्वीरें बनीं सियासी घमासान की वजह: कांग्रेस नेता अजय सिंह के साथ वाली फोटो पर गरमाई राजनीति     |     मंडला में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के खिलाफ सड़कों पर उतरी आम आदमी पार्टी: अधिकारियों की निकाली प्रतीकात्मक शव यात्रा, बैगा-बैगी चौक पर किया दाह संस्कार     |     उज्जैन के पारंपरिक पशुधन मेले में गधे ने तोड़े कीमत के सारे रिकॉर्ड: घोड़े से भी महंगा बिका गधा, 26 हजार रुपये में हुआ अनोखा सौदा     |     जबलपुर में असली और नकली किन्नरों के बीच छिड़ा बड़ा विवाद: जान बचाने के लिए तालाब में कूदा युवक, मौके पर जुटी भारी भीड़     |     मध्य प्रदेश में सरकारी बंगलों पर काबिज नेताओं और संस्थाओं पर करोड़ों का किराया बकाया: संपदा संचालनालय ने 23 बकायादारों को थमाए नोटिस     |     उत्तर प्रदेश की बिरहा गायिका रुचि यादव के वायरल वीडियो पर गरमाया माहौल: भगवान शिव और विष्णु पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर उज्जैन में शुरू हुआ तीखा विरोध     |     मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में बाघिन की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत: गले में कस मिला क्लच वायर का फंदा, वन विभाग में मचा हड़कंप     |     इंदौर में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग का दुस्साहस: बारात में ढोलक बजा रहे युवक को लगे बंदूक के छर्रे, मची भगदड़     |     उज्जैन के प्रसिद्ध खड़े हनुमान जी की प्रतिमा को लेकर नया विवाद: पिछले हिस्से का प्लास्टर गिरने और दरार आने का दावा, भक्त मंडल ने जताई चिंता     |