शाजापुर जिले के मक्सी में सायरन बजाती हुई गाड़ियों के साथ बड़ी संख्या में पुलिस के जवान कदमताल करते हुए फ्लैगमार्च के रूप में नगर के प्रमुख मार्गो से गुजरे ।

आपको बता दें कि मक्सी नगर में विगत सप्ताह भर से स्थिति तनावपूर्ण है लेकिन माहौल में शांति है । बाजार खुले हुए हैं 25 सितंबर बुधवार को हुए विवाद के बाद धारा 163 लागू की गई थी। इसके पश्चात रविवार को बाजार खोलें और अब कुछ दिनों के बाद नवरात्रि का पर्व शुरू होने वाला है ।

ऐसे में नगर में शांति व्यवस्था बनी रहे और त्योहार आपसी सौहार्द भाईचारे के साथ संपन्न हो इसको लेकर पुलिस ने यह फ्लैग मार्च निकाला इसका नेतृत्व टीआई भीम सिंह पटेल और नायाब तहसीलदार जितेंद्र चौरसिया ने किया इस दौरान मक्सी के साथ जिले के अन्य थानों और एसटीएफ एवं बटालियन का बल भी फ्लैग मार्च में मौजूद रहा। चर्चा करते हुए मक्सी टीआई सिंह पटेल ने बताया कि आगामी नवरात्रि दशहरा पर्व पर शांति व्यवस्था बनी रहे इसको लेकर यह फ्लैग मार्च निकाला गया है पुलिस की तैयारी हर प्रकार की स्थिति से निपटने के लिए पूरी है

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए :
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :