इंदौर की खराब सड़कों को लेकर कांग्रेस का अनोखा विरोध, पानी से भरे गड्ढों के बीच बैठकर किया प्रदर्शन मध्यप्रदेश By Shahzad Khan On Sep 30, 2024 465 इंदौर : इंदौर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर के वार्ड 45 और 46 में एक अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता सड़क पर बने गड्डों में बैठकर नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। इस प्रदर्शन में सड़क की खराब हालत पर नगर निगम की अनदेखी का आरोप लगाया। Related Posts केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए… सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव… WhatsApp ग्रुप ज्वाइन करें कांग्रेसियों का कहना है कि वार्ड 45 और वार्ड 46 में कांग्रेस के पार्षद होने के कारण इन वार्डों को अनदेखी की जा रही है। महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष भी इसी वार्ड से पार्षद हैं और उन्होंने कहा कि यह हमारी नागरिक सुविधाओं का मामला है। गड्डों में पानी भरा है, जिससे लोगों को चलने में कठिनाई हो रही है। मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : यूट्यूब- https://youtube.com/channel/UCZF8JMVuSpQVJwceqhyQB4A फेसबुक- https://www.facebook.com/malwaabhitak/ ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें : https://play.google.com/store/apps/details?id=app.malwaabhitak.smcws 465 Share