करवा चौथ पर पहनें ये ट्रेडिशनल आउटफिट्स, चांद की तरह दिखेगा लुक

भारत में करवा चौथ का त्योहार के बड़ी मान्यता है. इस त्योहार में शादीशुदा महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना करते हुए निर्जला व्रत रखती हैं. लेकिन इस स्पेशल त्योहार महिलाएं फैशन और स्टाइल में किसी से कम नहीं दिखना चाहती हैं. आउटफिट के साथ-साथ मैचिंग एक्सेसरीज लुक को और ज्यादा निखार देती है.

लावण्या द लेबल की फाउंडर पूजा चौधरी कहती हैं किआजकल आउटफिट में इंडो-वेस्टर्न फ्यूजन का ट्रेंड ज्यादा दिख रहा है. लेकिन ट्रेडिशनल आउटफिट की अपनी एक अलग चमक है. करवा चौथ पर आप ऑल ट्रेडिशनल लुक कैरी कर सकती हैं. तो चलिए यहां हम आपको करवा चौथ के लिए सिंपल लेकिन एलिगेंट आउटफिट के बारे बताते हैं, जिन्हें पहनकर आपका लुक स्टाइलिश लग सकता है.

लहंगा चोली

लहंगा चोली एक क्लासिक ऑप्शन है. इसमें एक लंबी स्कर्ट (लहंगा) को एक फिटेड ब्लाउज (चोली) के साथ जोड़ा जाता है और दुपट्टे के साथ मैच किया जाता है. लाल, मैरून या रॉयल ब्लू कलर्स में लहंगा सेट चुन सकती हैं. इसमें आप ज़रदोज़ी या मिरर वर्क वाला लहंगा खरीद सकती हैं.

साड़ी

साड़ी हमेशा से ट्रेडिशनल आउटफिट का सबसे परफेक्ट ऑप्शन है. करवा चौथ के लिए सिल्क या जॉर्जेट जैसे रिच फैब्रिक चुनें. इसमें ट्रेडिशनल प्रिंट को चुन सकती हैं.सोने की ज़री वर्क के साथ डार्क पर्पल रंग की सिल्क साड़ी मैचिंग ब्लाउज के साथ काफी एलिगेंट और ग्रेसफुल लगेगी.

अनारकली सूट

अनारकली सूट में लंबी कुर्ती होती है, जिसे अक्सर चूड़ीदार या पलाज़ो पैंट के साथ पहना जाता है. स्टाइल स्टेटमेंट के लिए हैवी एम्ब्रॉयडरी या सेक्विन से सजे सूट देखें. लंबे इयररिंग और चूड़ियां पूरे लुक को निखार सकती हैं. आप रेड एम्ब्रॉयडरी वाला बेज अनारकली सूट कैरी कर सकती हैं.

शरारा

शरारा में वाइड पैंट होती है जिसे शॉर्ट कुर्ता या टॉप के साथ पहना जाता है. आजकल शरारा का भी काफी ट्रेंड देखने को मिल रहा है. शरारा में चमकीले रंग और बोल्ड पैटर्न अच्छे लगते हैं. दुपट्टे के साथ लेयरिंग करने से इसकी खूबसूरती बढ़ सकती है. करवा चौथ पर ये लुक भी ट्राई कर सकती हैं.

पलाज़ो सूट

ट्रेडिशनल आउटफिट का मॉडर्न लुक वाइड पलाज़ो को लंबे ट्यूनिक (कुर्ता) के साथ मैच किया जाता है. कंफर्ट के हिसाब से आप लाइट आउटफिट चुन सकती हैं. इसे आप स्टेटमेंट ज्वेलरी के साथ मैच करें. इंट्रिकेटलेस डिटेलिंग वाला पेस्टल रंग का पलाज़ो सूट करवा चौथ के लिए परफेक्ट रहेगा.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |