तेरे ऊपर चुड़ैल का साया… गर्भवती महिला के पेट को तांत्रिक ने जंजीर से बांधा, 6 दिन ऐसे ही घर में रखा, फिर जो हुआ

जब कोई महिला प्रेग्नेंट होती है तो उसके शरीर में बहुत से बदलाव होते हैं. ये सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह के हो सकते हैं. ऐसे में कई बार ये बदलाव आम चीजों से हटकर होते हैं. राजस्थान के बांसवाड़ा में एक महिला प्रेग्नेंट थी, गर्भवती होने के बाद से उसके शरीर में कई बदलाव हुए. अब महिला को रह-रहकर दौरे पड़ने लगे थे. महिला के सुसरालवालों को लगा कि उसपर किसी भूत प्रेत का साया है. घरवाले महिला की हालत देखकर डॉक्टर की बजाय तांत्रिक के यहां ले गए. महिला के ससुरालवालों के शक को तांत्रिक ने पक्का कर दिया. तांत्रिक ने कहा कि गर्भवती महिला पर एक भयंकर भूत का साया है.

महिला के ससुरालवालों को तांत्रिक ने भरोसा दिला दिया कि वो महिला के ऊपर भूत के साए सो हटा देगा. सभी उसकी बात मान गए और अब तांत्रिक को उसकी मनमानी करने की पूरी छूट मिल चुकी थी. तांत्रिक ने 6 महीने की गर्भवती महिला को टॉर्चर करना शुरू किया और पूरे 6 दिन उसे टॉर्चर करता रहा, अंत में महिला का ठीक होना तो दूर अब वो बेहद कमजोर हो गई और उसकी मौत हो गई.

गर्भवती महिला के पेट में बांधी जंजीर

महिला 6 महीने की गर्भवती थी. तांत्रिक ने दावा किया कि महिला के ऊपर से भूत-प्रेत का साया हटाने के लिए उसके पेट में लोहे की जंजीर बांध दी. महिला को टॉर्चर करने के लिए उसका खाना-पीना भी तांत्रिक ने बंद कर दिया. महिला एकदम कमजोर हो गई थी. उसकी हालत खराब होता देख अब ससुरालवालों ने महिला को मायके छोड़ दिया.

ले गए अस्पताल

गर्भवती महिला की हालत बेहद खराब थी. मायके पहुंचने के बाद उसे तुरंत अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरो उसे एडमिट किया और जांच कराई. जांच में रिपोर्ट सामने आई कि महिला का हीमोग्लोबिन केवल 7 बचा हुआ था. महिला का इलाज चल रहा था, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. डॉक्टरों ने कहा कि अगर समय पर इलाज कराया जाता तो आज वो जिंदा होती.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |