गन प्वाइंट पर चटवाए जूते… नाबालिग को पैर से कुचला, बदला लेने के लिए आरोपियों ने की दरिंदगी

दिल्ली में एक नाबालिग से बंदूक की नोक पर जूते चटवाने और यौन उत्पीड़न करने का मामला सामने आया है. आरोपियों ने नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न करने और जूते चटवाने का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. जिन चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है उनका पहले भी अपराधिक रिकॉर्ड रहा है. आरोपियों के खिलाफ हत्या और लूट के कई केस दर्ज हैं.

वीडियो वायरल होने क बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान की. वायरल वीडियो में दिख रहे आरोपियों की पहचान हरीश भाटिया, पंकज उर्फ माया, अभिषेक उर्फ अमन, और आर्यन के रूप में हुई है. चारों आरोपी जहांगीरपुरी के रहने वाले हैं. पुलिस ने आरोपियों को वृंदावन से गिरफ्तार किया है.

बंदूक की नोक पर किया परेशान

जानकारी के मुताबिक 17 साल का पीड़ित अपने घर लौट रहा था, तभी उसको रास्ते में आरोपियों ने रोक लिया. नाबालिग के साथ आरोपियों ने जबरदस्ती की, उसे घसीटा और पैरों से मारा. उसके बाद आरोपियों ने बंदूक की नोक पर पीड़ित नाबालिग से बंदूक की नोक पर जूते भी चटवाए. नाबालिग को परेशान और अपमानित करने कि लिए उसका यौन उत्पीड़न कर वीडियो बना लिया.

पुलिस ने किया अरेस्ट

पीड़ित के परिजनों ने मामले की जानकारी जहांगीरपुरी थाने की पुलिस को दी. शिकायत के बाद पुलिस ने मामले को दर्ज कर लिया. शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए कई बार छापेमारी की लेकिन हर बार आरोप पुलिस की गिरफ्त से बचते रहे. काफी मशक्क्त के बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपियों के बारे में जानकारी मिली. पुलिस की टीम को जानकारी मिली कि आरोपी वृंदावन आने वाले है. पुलिस टीम ने वृंदावन से ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

आपसी रंजिश के चलते चटवाए जूते

पुलिस के मुताबिक दो समूहों के बीच का मामला है. दोनों ग्रुप के आरोपी एक दूसरे को नीचा दिखाने कि लिए अपराधिक घटनाओं को अंजाम देते रहते हैं. जिस ग्रुप के आरोपियों ने नाबालिग से जूते चटवाए हैं, उसी ग्रुप के दो आरोपियों पर गोलीबारी हुई थी जिसका बदला लने के लिए नाबालिग के साथ घटना को अंजाम दिया गया.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |