पंजाब में पंचायत चुनाव से पहले BJP को झटका! सुनील जाखड़ ने दिया इस्तीफा

हरियाणा विधानसभा चुनाव के बीच पंजाब में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है. सुनील जाखड़ ने प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है. एक साल पहले ही उन्हें प्रदेश अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई थी. सूत्रों के मुताबिक, आलाकमान ने अभी तक उनका इस्तीफा मंजूर नहीं किया है. सुनील जाखड़ प्रदेश कार्यकारिणी की जरूरी बैठकों से दूरी बनाए हुए हैं. इस्तीफा देने को लेकर उन्होंने चुप्पी साधे रखी है.

जाखड़ को पिछले साल जुलाई में प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई थी. बीजेपी ने 4 जुलाई 2023 को उन्हें पंजाब बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया था. लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए बीजेपी ने उन्हें यह जिम्मेदारी दी थी. मगर 14 महीने बाद उन्होंने इस पद से इस्तीफा दे दिया. सूत्रों का कहना है कि जाखड़ रवनीत सिंह बिट्टू को मंत्री बनाए जाने से नाखुश थे.

लोकसभा चुनाव हारने के बावजूद बीजेपी ने रवनीत सिंह बिट्टू के केंद्रीय राज्य मंत्री बनाया है. बिट्टू को बीजेपी ने राजस्थान से राज्यसभा भेजा है. जाखड़ पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद मई 2022 में बीजेपी में शामिल हो गए थे. 2023 में बीजेपी ने उन्हें पंजाब बीजेपी की कमान सौंपी थी. सुनील जाखड़ के इस्तीफे पर केंद्रीय नेतृत्व ने फिलहाल कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया है.

हालांकि, पंजाब बीजेपी के प्रभारी विजय रुपानी के मुताबिक सुनील जाखड़ की पार्टी के नियमित कार्यक्रमों में लगातार हिस्सेदारी जारी है. कुछ दिनों पहले हुए सदस्यता अभियान कार्यक्रम में भी सुनील जाखड़ शामिल हुए थे. अगले हफ्ते भी पार्टी के प्रदेश में कई कार्यक्रम है जिसमें सुनील जाखड़ हिस्सा लेंगे.

BJP सदस्यता अभियान में भी नहीं हुए शामिल

बताया जा रहा है कि सुनील जाखड़ 10 जुलाई के बाद से पार्टी की प्रदेश इकाई की किसी बैठक में शामिल नहीं हुए. वह प्रदेश बीजेपी सदस्यता अभियान में भी शामिल नहीं हुए. सूत्रों ने बताया कि जाखड़ बीजेपी के कुछ नेताओं से नाराज थे. इस साल पंजाब में लोकसभा चुनाव में बीजेपी को कोई सीट नहीं मिली और उपचुनाव में भी पार्टी हार गई.

सुनली जाखड़ साल 2002 में पहली बार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे. इसके बाद 2007 और 2012 में भी वो विधायक चुने गए. साल 2017 में हुए लोकसभा उपचुनाव में जीत दर्ज कर वो लोकसभा के सांसद बने. विनोद खन्ना की मौत के बाद गुरुदासपुर लोकसभा सीट खाली हो गई थी. कांग्रेस ने इस सीट से जाखड़ को उम्मीदवार बनाया था और वो जीतने में कामयाब रहे.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |