हुड्डा ने सैलजा को बताया वरिष्ठ नेता, राहुल के सामने दोनों नेताओं ने रैली में कहीं ये बातें

हरियाणा के चुनावी दंगल में पहली बार कांग्रेस के दो दिग्गज नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा और कुमारी सैलजा एक साथ मंच पर नजर आए. मौका था राहुल गांधी की रैली का. राहुल की असंध रैली में पहले कुमारी सैलजा और फिर भूपिंदर सिंह हुड्डा को बोलने का मौका मिला.

भाषण के दौरान भूपिंदर सिंह हुड्डा ने कुमारी सैलजा को बहन के साथ वरिष्ठ नेता कहकर संबोधित किया. सैलजा को पहले भी हुड्डा बहन बताते रहे हैं, लेकिन आज राहुल के सामने रैली के मंच से उन्होंने वरिष्ठ नेता भी जोड़ा.

कुमारी सैलजा के भाषण में राहुल की तारीफ

राहुल की रैली में सैलजा ने करीब 4 मिनट का भाषण दिया. सैलजा का भाषण राहुल पर ही केंद्रित रहा. भाषण की शुरुआत में सैलजा ने सभी नेताओं का अभिवादन किया. इस दौरान उन्होंने राहुल को लोकप्रिय नेता बताया तो वहीं भूपिंदर हुड्डा को महज श्री भूपिंदर हुड्डा कहकर वो अपने भाषण में आगे बढ़ गईं.

दोनों ही नेताओं ने यूं तो खुले शब्दों में एक-दूसरे पर कोई टिप्पणी नहीं की, लेकिन एक दूसरे का संबोधन जिस तरह किया उसमें पिछले कुछ वक्त से चली आ रही नाराजगी का अक्स जरूर दिखाई दिया. क्योंकि नाराज सैलजा चल रही हैं, ऐसे में हुड्डा खुद वरिष्ठ होने के बावजूद उनके वरिष्ठ नेता कह गए. जबकि सैलजा ने अन्य नेताओं की तरह ही हुड्डा को संबोधित किया. सैलजा ने अपने भाषण में राहुल गांधी की तारीफ पर ही मुख्य फोकस रखा.

सैलजा ने कहा कि राहुल गांधी लोकसभा में जब बोलते हैं तो बीजेपी के हाथ-पांव फूल जाते हैं. राहुल का कोई जवाब नहीं दे पाते हैं. उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि 10 साल के कुशासन का अब अंत नजदीक है.

अपने करीबी शमशेर सिंह गोगी के लिए अपील करते हुए सैलजा ने कहा कि उन्हें आप जिताएं. यह राहुल गांधी का सम्मान होगा.

भूपिंदर सिंह हुड्डा ने रैली में क्या कहा?

कुमारी सैलजा के बाद भूपिंदर सिंह हुड्डा को बोलने का मौका मिला. हुड्डा ने अपने भाषण की शुरुआत में कुमारी सैलजा को बहन बताया. हुड्डा का भाषण बीजेपी के विरोध पर केंद्रित रहा.

हुड्डा ने कहा कि बीजेपी न्यूनतम समर्थन मूल्य की बात कर रही है, लेकिन इसकी गारंटी नहीं देना चाहती है. हुड्डा ने कहा कि बीजेपी की झूठ का जवाब 5 अक्तूबर को जनता दे देगी.

हरियाणा के पूर्व सीएम ने आगे कहा कि हमने 7 गारंटी की घोषणा की है. हमने पहले भी सभी वादे पूरे किए हैं और अब भी करेंगे. हुड्डा ने सैलजा के समर्थक विधायक को भारी मतों से जिताने की अपील की.

हुड्डा को बगल में जगह, सैलजा उदयभान के पास बैठीं

रैली के मंच पर भूपिंदर सिंह हुड्डा को राहुल गांधी के बाईं तरफ बैठने को जगह मिली. वहीं राइट में प्रदेश अध्यक्ष उदयभान बैठे और उनके पास सैलजा को बैठाया गया. दरअसल, यह प्रोटोकॉल की वजह से हुआ है. राहुल के एक तरफ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान और दूसरी तरफ नेता प्रतिपक्ष भूपिंदर सिंह हुड्डा को जगह दी गई.

सैलजा के बगल में चौधरी बीरेंद्र सिंह बैठे नजर आए. बीरेंद्र सिंह केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |