सीईओ जिला पंचायत द्वारा शासकीय माधव नगर अस्पताल का निरीक्षण किया गया

—–

उज्जैन 24 सितम्बर। मंगलवार को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती जयति सिंह के द्वारा शासकीय माधव नगर अस्पताल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में नये निर्माण की आवश्यकताओं, संसाधनों के आवंटन और टाईम लाइन पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही जन-औषधि की उपलब्धता और जागरूकता पर विस्तार से चर्चा की गई। जन-औषधि योजना के अन्तर्गत आवश्यक दवाओं की सूची, उनकी उपलब्धता और वितरण प्रक्रिया को सुधारने के निर्देश दिये गये।

इसके पश्चात सीईओ जिला पंचायत द्वारा चरक अस्पताल ओपीडी का निरीक्षण कर ओपीडी सेवाओं की गुणवत्ता और मरीजों की देखभाल पर ध्यान केन्द्रित करने के निर्देश दिये गये। जिला टीबी कार्यालय में टीबी के प्रकरणों के प्रबंधन और डॉट्स कार्यक्रम की प्रभावशीलता पर चर्चा की गई। साथ ही टीबी के प्रकरणों की संख्या, उपचार की सफलता दर और मरीजों के फॉलोअप प्रक्रियाओं की समीक्षा की गई।

निरीक्षण के दौरान डीईआईसी को चरक अस्पताल में शिफ्ट किये जाने पर विचार-विमर्श किया गया, जिससे बाल स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और गुणवत्ता में सुधार हो सके। आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत 70 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोगों के पंजीकरण की प्रक्रिया को प्राथमिकता दिये जाने के निर्देश दिये गये। साथ ही यह सुनिश्चित करने के लिये कहा गया कि कोई भी लाभार्थी इससे छूट न पाये।

CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
Jansampark Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |