दवाओं के विक्रय में अनियमितता पर मेडीकल स्टोर का लायसेंस निलंबित

शाजापुर
——–
जिले में खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा दवाओं के विक्रय में अनियमितता एवं दवा के नशे के रूप में उपयोग की संभावना को देखते हुए शुजालपुर के सरस्वती मेडीकल स्टोर का लायसेंस 12 दिवस के लिए निलंबित किया गया है।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन औषधि निरीक्षण ने बताया कि जिले में दवाओं के विक्रय में सतत निगरानी एवं नशीली दवाओं के विक्रय की रोकथाम के लिए विगत 20 सितम्बर 2024 को शुजालपुर के वार्ड क्रमांक 24 रेलवे स्टेशन के पास, फीगंज के मैसर्स सरस्वती मेडीकल स्टोर का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान दवाओं के विक्रय बिल में अनियमितता, अवसान तिथि की दवा के पाया जाने, शेडयूल एच 1 दवा के विक्रय में अनियमितता एवं शीत संग्राहक औषधियों के उचित तापमान पर संधारित्र न करने के कारण औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 एवं नियमावली 1945 का उल्लंघन करने पर मेडीकल स्टोर का लायसेंस 12 दिवस के लिये निलंबित किया गया। इसके साथ ही Avil Pheniramine Maleate Injection IP. के विक्रय में अनियमितता एवं नशे की रूप में उपयोग की संभावना को देखते हुए उक्त औषधि Avil Pheniramine Maleate Injection I.P के विक्रय पर प्रतिबंध लगाया गया है।
#drug
#suspend
#JansamparkMP
#jansamparkshajapur
#shajapur #MP
Department of Food, Civil Supplies & Protection – Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |