बहते हुए पानी को रोकने के लिए त्वरित कदम उठाएं- कलेक्टर सुश्री बाफना

शाजापुर
—-
समयसीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिये
—-
वर्षा ऋतु समाप्त होने पर है अत: नदी-नालों पर बने स्टॉप डेम एवं रपटों पर बहते हुए पानी को रोकने के लिए गेट लगाएं। जहां गेट नहीं है, वहां बोरी बंधान बनाकर बहता हुआ पानी रोके। उक्त निर्देश कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने आज समयसीमा पत्रों की समीक्षा बैठक के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिये। कलेक्टर ने शनिवार एवं रविवार में पानी रोकने के लिए वृहद स्तर पर अभियान चलाने के निर्देश भी दिये।

कलेक्टर सुश्री बाफना ने कहा कि शाजापुर जिला अति दोहन की श्रेणी में आता है अत: भूजल स्तर बनाने के लिए सतह पर पानी रोकना अति आवश्यक है। सभी विभाग नदी-नालों एवं जहां भी पानी बहता हुआ दिखे वहां पानी रोकने के उपाय करें। समयसीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत चल रहे सर्वे के संबंध में निर्देश दिये कि सर्वे के होने के उपरांत सूची का प्रकाशन कर आपत्ति प्राप्त करें। आपत्ति प्राप्त करने के लिए रजिस्टर बनवाएं। जनपद स्तर पर आपत्ति के निराकरण से संतुष्ट नहीं होने पर संबंधित व्यक्ति जिला स्तर पर अपनी आपत्ति अपील के रूप में दर्ज करा सकते हैं।

कलेक्टर ने जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित के महाप्रबंधक को निर्देश दिये कि वे शहरी क्षेत्रों की बैंक शाखाओं को अपग्रेड करने के लिए प्लान बनाएं। साथ ही जिला सहकारी बैंक में कस्टमर केयर शुरू करने के लिए दुरभाष नंबर प्राप्त करें। शाजापुर एवं शुजालपुर के अनुविभागीय अधिकारियों तथा नगरपालिका के सीएमओ को कलेक्टर ने निर्देश दिये कि मुख्य सड़कों के दोनों ओर से आवागमन में बाधक कब्जों को हटवाएं। स्वास्थ्य विभाग की सीएम हेल्पलाइन पर उपचार से संबंधित आने वाली शिकायतों को जिला चिकित्सालय के लिए बनाए गए नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर श्री राजकुमार हलदर के मार्गदर्शन में निराकृत कराने के निर्देश दिये। जिन विकासखण्डों में आयुष्मान कार्ड बनाए जाना है, वहां कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से खण्ड स्तरीय शिविर लगाने के निर्देश कलेक्टर ने दिये। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में कलेक्टर ने कहा कि जिला चिकित्सालय में मेजर ऑपरेशन की संख्या बढ़ाएं। कलेक्टर ने कहा कि शासकीय चिकित्सक यदि निजी चिकित्सालयों में शल्यक्रिया आदि करेंगे तो उनके विरूद्ध कार्रवाई के साथ-साथ संबंधित निजी चिकित्सालयों पर भी कार्रवाई की जायेगी। जिला परिवहन अधिकारी को कलेक्टर ने निर्देशित किया कि बिना परमिट चल रहे वाहनों की सूची सरपंचों को भी दें। कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन एजेंसी के प्रबंधक को कलेक्टर ने निर्देश दिये कि वे स्व सहायता समूहों की महिलाओं को कृषि से जोड़ने के लिए उनका एक्सपोजर विजट कराएं। कलेक्टर ने जिला पंचायत के अधिकारी को निर्देश दिये कि एनआरईजीएस योजना के तहत नंदन फलोद्यान के प्रकरण बनाएं। नगरपालिका शाजापुर सीएमओ को कलेक्टर ने बस स्टेण्ड का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिये। गौशाला निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने सभी गौशालाओं का पंजीयन कराने के लिए कहा। साथ ही कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि गौशाला की गोचर भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराएं।

इस मौके पर कलेक्टर ने पशु चिकित्सा विभाग की योजना एनएलएम के तहत कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे इस योजना से किसानों को जोड़े। कलेक्टर सुश्री बाफना ने बैठक से बिना अनुमति अनुपस्थित रहने के कारण नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंधक का 5 दिन का वेतन रोकने के आदेश दिये हैं।

इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी शुजालपुर श्रीमती अर्चना कुमारी, अपर कलेक्टर श्री बीएस सोलंकी, संयुक्त कलेक्टर श्री सत्येन्द्र प्रसाद सिंह, अनुविभागीय अधिकारी शाजापुर सुश्री मनीषा वास्कले, डिप्टी कलेक्टर श्री राजकुमार हलदर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।
#TL
#JansamparkMP
#collectorshajapur
#shajapur #MP
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
@followers

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |