शाजापुर
——
सीएसआर (कार्पोरेट सोशल रिस्पांसबिलिटी) के तहत सौंपे गये कार्यों को जिले में कार्यरत विभिन्न ऐजेंसियां प्राथमिकता के साथ पूरे कराएं। उक्त निर्देश कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने आज ऐजेंसियों के प्रतिनिधियों के साथ संपन्न हुई बैठक में दिये।
कलेक्टर सुश्री बाफना ने कहा कि जल निगम, मातृ एवं शिशु चिकित्सालय के सामने मरीजों एवं परिजनों के बैठने के लिए बैंचेस लगवाएं। साथ ही मरीजों की जॉच के लिए जनरेटर, एक्स-रे रूम में लेड कोटिंग के कार्य पूरे कराएं। इसी तरह एनवीडीए को कलेक्टर ने निर्देश दिये कि वे जिले में कार्यरत स्वसहायता समूहों के सीएलएफ के लिए विभिन्न उपकरण एवं मशीनें प्रदान करें, ताकि प्राप्त सहायता से महिलाओं के जीवन में आर्थिक बदलाव आ सके। इसी तरह पॉवरग्रीड कंपनी को आंगनवाड़ी केन्द्रों में पंखे लगाने एवं चिकित्सालय के लिए एसी तथा पोर्टेबल सोनोग्राफी मशीन, पैनल बेटरी आदि प्रदान करने के लिए कहा गया। नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा ऐजेंसी को गौशालाओं में विद्युत व्यवस्था के लिए सोलर पैनल एवं प्रकाश व्यवस्था करने के लिए भी कहा गया है।
———-
जल निगम ने एक किलोवॉट का जनरेटर प्रदान किया
——–
जिले में कार्यरत जल निगम ने कालापीपल स्वास्थ्य केन्द्र के लिए एक किलोवॉट का जनरेटर आज कलेक्टर सुश्री बाफना को सौंपा।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर, कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी सीएमएचओ डॉ. अजय साल्विया, लीड बैंक मैनेजर श्री विनोद कुशवाह, महाप्रबंधक उद्योग श्रीमती मेघा सुमन, महिला एवं बाल विकास अधिकारी सुश्री नीलम चौहान सहित कार्यरत संस्थाओं के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
#CSR #health
#JansamparkMP
#collectorshajapur
#shajapur #MP
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
@followers